फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Man commits suicide by killing two son in Jodhpur

Rajasthan News: दो बेटों की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी, पत्नी से चल रहा था विवाद

Thu, 22 Sep 2022 06:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 22 Sep 2022 06:49 PM IST
सार

Rajasthan News: बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसी के चलते महिला के पति ने यह कदम उठाया है। बुधवार को पत्नी के घर पर  नहीं होने पर उसने पहले अपने बेटों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Rajasthan News Man commits suicide by killing two son in Jodhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने दो बेटों की गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी लगी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जोधपुर के परिहारो की ढाणी की है। यहां रहने वाले रूपाराम की पत्नी बुधवार शाम को खेत पर कई गई थी। कुछ देर बाद वापस लौटी को घर का नजारा देखकर हैरान रह गई। उसके दस साल से कम उम्र के बेटों रामाराम और कृष्णा की लाश घर के आंगन में पलंग पर पड़ी थी। उनके गले पर लाल निशान था और मुंह से झाग निकल रहा था। वह पति रुपाराम के कमरे में गई तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह सब देखते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घर में पति-पत्नी और उनके दो बेटे ही रहते थे। मृतक रुपाराम खेती करता था, जिसमें उसकी पत्नी भी साथ देती थी। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसी के चलते रुपाराम ने यह कदम उठाया है। बुधवार को पत्नी के घर पर नहीं होने पर उसने पहले अपने बेटों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। दो बेटों और पति की मौत के बाद महिला का बुरा हाल है। एक साथ गांव में तीन लोगों की मौत के कारण मातम पसरा हुआ है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed