फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Kirana trader was murdered to pay off debt in Bhilwara

Rajasthan News: कर्ज उतारने की थी किराना व्यापारी की हत्या, बाद में बिना लूट के ही भाग गया

Fri, 15 Jul 2022 09:44 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 15 Jul 2022 09:44 AM IST
सार

भीलवाड़ा में दो दिन पहले किराना व्यापारी की हत्या के मामले में खुलासा हो गया है। पुलिस ने 19 साल के राहुल रैगर को इंदौर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Kirana trader was murdered to pay off debt in Bhilwara
कर्ज चुकाने के लिए युवक ने किराना व्यापारी की हत्या की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीलवाड़ा के मंगरोप थाना क्षेत्र में दो दिन पहले किराना व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोपी 19 वर्षीय राहुल रैगर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। उसे गुरुवार को भीलवाड़ा लाया गया।  

विज्ञापन


प्रांरभिक जानकारी के अनुसार कर्जे के रुपये और ब्याज चुकाने का इतना दबाव था कि आरोपी ने हत्या जैसे कृत्य को अंजाम दे दिया। उसने लूट के इरादे से किराना व्यापारी संजय पर चाकू से हमला किया था। हत्या के बाद राहुल घबरा गया था और बिना लूट किए ही भाग निकला था। चाकू लगने से घायल संजय की उपचार के दौरान मौत हुई थी।  भीलवाड़ा की एएसपी ज्येष्ठी मैत्रेयी ने बताया कि 12 जुलाई की देर शाम मंगरोप के कांग्रेस नेता के पुत्र और किराना व्यापारी संजय की चलती कार में चाकू से वार कर हत्या कर भागे राहुल रैगर 19 पुत्र सोहनलाल रैगर निवासी मंगरोप को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चाकू मारना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


40 हजार रुपये का कर्ज
राहुल ने बताया है कि उस पर करीब 40 हजार रुपये का कर्ज था। उसने दस रुपये सैकड़ा की रेट से कर्जा ले रखा था। कर्जा देने वाला इसका ब्याज मांग रहा था। राहुल ने 32 हजार रुपये का मोबाइल भी फाइनेंस पर ले रखा था, जिसकी किस्तें नहीं चुका पा रहा था। राहुल को विवाद के चलते दो महीने पहले आरसीएम से भी निकाल दिया गया था। राहुल ने बताया कि उसे हर महीने 10 तारीख तक ब्याज देना होता था लेकिन इस बार उसने कर्जदाता से बात कर के 15 जुलाई तक का समय मांगा। एएसपी ने बताया कि तीन साल पहले राहुल संजय की दुकान पर काम कर चुका था। ऐसे में उसे पता था कि राहुल दिनभर की दुकानदारी का कलेक्शन शाम को घर लेकर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed