फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Government extended the time limit for transfers in Rajasthan

Rajasthan News: राजस्थान में अब 15 जनवरी तक हो सकेंगे तबादले, सरकार ने पांच दिन और बढ़ाए

Fri, 10 Jan 2025 09:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 Jan 2025 09:28 PM IST
सार

राजस्थान में अब 15 जनवरी तक तबादले हो सकेंगे। सरकार ने तबादलों के बैन से हटाई अवधि को पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Government extended the time limit for transfers in Rajasthan
सीएम भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कर्मचारियों के तबादलों की समय सीमा को पांच दिन और बढ़ा दिया है। सीएम की मंजूरी के बाद तबादलों से छूट की अवधि को 15 जनवरी तक बढ़ाया गया है। सरकार ने 30 दिसंबर को ही 10 जनवरी तक के लिए तबादलों से बैन हटाया था। बीजेपी के कई विधायकों ने तबादलों से छूट की अवधि को आगे बढ़ाने की मांग की थी। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसके आदेश शुक्रवार शाम जारी कर दिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी इंतज़ार में 
सरकारी विभागों में मोटे अनुमान के मुताबिक करीब 3 लाख से ज्यादा कर्मचारी इधर-उधर होंगे। इसमें सबसे ज़्यादा संख्या मेडिकल महकमे से जुड़े कर्मचारियों की है। अकेले इस विभाग में 
विज्ञापन
विज्ञापन

ही करीब एक लाख कर्मचारी हैं। इसके अलावा पीएचईडी, ऊर्जा, पुलिस और वित्त विभाग में बड़ी संख्या में तबादले होने हैं। हालांकि शिक्षा विभाग से बैन नहीं हटा शिक्षा विभाग में तबादलों से बैन नहीं हटा है। इसकी बड़ी वजह तो सत्र की परीक्षा है। इसके साथ ही शिक्षक तबादलों के लिए नई पॉलिसी का फाइनल नहीं होने को भी बैन नहीं हटने का कारण बताया जा रहा है।

विधायक-मंत्री बढ़ाने की मांग कर रहे थे 
भजन लाल सरकार 12 जनवरी को प्रदेश भर में रोजगार उत्सव आयोजित कर रही है। वहां पर बड़ी तादाद में बीजेपी कार्यकर्ता तबादलों के आवेदन मंत्रियों को देने की तैयारी में हैं। 10 दिन में ज्यादातर विभागों में तबादले नहीं हो पाए थे, इसलिए सीएम से कई नेताओं ने छूट को बढ़ाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed