{"_id":"62110cdfd55d1b282435fce4","slug":"rajasthan-news-girl-raped-by-promising-marriage-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शादी का वादा कर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही युवती से किया दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शादी का वादा कर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही युवती से किया दुष्कर्म
Sat, 19 Feb 2022 08:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 19 Feb 2022 08:59 PM IST
सार
दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने अजमेर आई युवती से एक युवक ने शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म किया। शादी की बात करने आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट कर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे तंग आकर पीड़िता शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही युवती को एक युवक ने प्रेम जाल फंसाया और फिर शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एक साल तक इसी तरह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर युवक के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले वह दिल्ली से अजमेर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए आई थी। इस दौरान फायसागर रोड स्थित राज कॉलोनी में रहने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने की बात कही और शारीरिक संबंध बनाए। पिछले एक साल से यह सिलसिला ऐसे ही चल रहा है। इस दौरान आरोपी युवक ने पुष्कर के होटल में ले जाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि जब भी वह शादी करने की बात कहती तो युवक उसे डरा धमकाकर उसके साथ मारपीट करता। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो के आधार पर है उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की शिकायत करने जब वह आनासागर पुलिस चौकी पहुंची तो चौकी इंचार्ज बलदेव ने उसे भगा दिया। इसके बाद उसने जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन