{"_id":"623367da7a36f633a258f893","slug":"rajasthan-news-girl-committed-suicide-by-jumping-in-pond","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिर ले ही ली जान: एक दिन पहले आत्महत्या करने गई युवती को लोगों ने बचाया, दूसरे दिन तालाब में कूदी, बचपन में हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर ले ही ली जान: एक दिन पहले आत्महत्या करने गई युवती को लोगों ने बचाया, दूसरे दिन तालाब में कूदी, बचपन में हुई थी शादी
Thu, 17 Mar 2022 10:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:24 PM IST
सार
एक दिन पहले आत्महत्या करने तालाब किराने गई युवती को लोगों ने कूदने से बचा लिया, लेकिन उसने गुरुवार को उसी तालाब में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि युवती की बचपन में शादी हो गई थी। कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर परेशान चल रही थी।
विज्ञापन
युवती ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली के नया गांव शिव मंदिर के पास स्थित तालाब में कूदकर 19 साल की युवती ने जान दे दी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को तालाब से बाहर निकाला जा सका। एक दिन पहले भी युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन लोगों उसे बचा लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर एसएचओ विक्रम सांदू ने बताया कि नया गांव सांसी बस्ती निवासी कुमकुम (17) गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शिवमंदिर के निकट स्थित तालाब में कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसे शव को तालाब से बाहर निकाल जा सका। उन्होंने बताया कि युवती ने बुधवार को भी जान देने की कोशिश की थी। इस दौरान वह तालाब किनारे पहुंचकर कूदने लगी तो लोगों ने उसे बचा लिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
मां के साथ चलाती थी किराने की दुकान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सांसी बस्ती में अपनी मां के साथ रहती थी। दोनों मिलकर एक किराने की दुकान चलाती थीं। शादी बचपन में ही उसकी हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर परेशान चल रही थी। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सांसी बस्ती में अपनी मां के साथ रहती थी। दोनों मिलकर एक किराने की दुकान चलाती थीं। शादी बचपन में ही उसकी हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर परेशान चल रही थी। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी।