फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Gajendra Singh Shekhawat attacked CM Ashok Gehlot kota

Rajasthan: चार साल में विकास नहीं कर पाए, अब जनता को ठगने चले, केंद्रीय मंत्री शेखावत का सीएम गहलोत पर हमला

Tue, 20 Dec 2022 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 20 Dec 2022 11:02 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा पर शेखावत ने कहा कि भारत का विभाजन राहुल गांधी के दादा-परदादा ने किया। पड़ोसी देशों को भारत की जमीन एक टेबल पर बैठकर दे दी और यह भारत जोड़ने चले हैं। जो शर्ट और टी-शर्ट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। वो दाढ़ी बढ़ाकर देश जोड़ने चले हैं।  

विज्ञापन
Rajasthan News Gajendra Singh Shekhawat attacked CM Ashok Gehlot kota
केंद्रीय मंत्री शेखावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने गैस के दाम कम करने की घोषणा की है। जनता इनके आचरण को देखकर वोट देगी, गैस के दाम देखकर नहीं। इससे कुछ होने वाला नहीं है। चार साल में कोई विकास नहीं कर पाए और अब जनता को ठगने चले हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत कोटा और बारां जिले के प्रवास पर रहे। सोमवार देर रात ट्रेन से कोटा स्टेशन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बारां में राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में भागीदारी करने कार्यक्रम स्थल पर जाते हुए भी शेखावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि प्रताप चौक और कॉलेज तिराहा रोड पर आए साथियों को देखकर मुझे जो स्नेह महसूस हुआ उसे शब्द नहीं दिए जा सकते। यह तो उनका आशीर्वाद है।
विज्ञापन


शेखावत ने बारां के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और मीडिया से भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने गैस के दाम कम करने की घोषणा की है। जनता इनके आचरण को देखकर वोट देगी, गैस के दाम देखकर नहीं, इससे कुछ नहीं होने वाला है। चार साल में कोई विकास नहीं कर पाए। अब जनता को ठगने चले हैं। राजस्थान भ्रष्टाचारियों, बलात्कारियों और अपराधियों की शरणस्थल बना हुआ है। कानून-व्यवस्था कायम करने में सरकार नाकाम रही है। मुख्यमंत्री विकास छोड़कर सरकार बचाने में लगे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर शेखावत ने कहा कि भारत का विभाजन राहुल गांधी के दादा-परदादा ने किया। पड़ोसी देशों को भारत की जमीन एक टेबल पर बैठकर दे दी और यह भारत जोड़ने चले हैं। जो शर्ट और टी-शर्ट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। वो दाढ़ी बढ़ाकर देश जोड़ने चले हैं। इससे कुछ नहीं होने वाला है। विधायक मदन दिलावर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव भारद्वाज, पूर्व  विधानसभा हेमराज मीणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री शेखावत के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed