फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Funds approved for development of Gadisar Lake, night tourism will increase

Rajasthan News: गड़ीसर लेक के विकास के लिए राशि मंजूर, विकास कार्य पूरा होने पर बढ़ेगा नाइट टूरिज्म

Tue, 06 Feb 2024 04:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 04:26 PM IST
सार

Jaisalmer: स्वर्ण नगरी जैसलमेर में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गड़ीसर लेक पर 22 करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जाना हैं, जिनका शिलान्यास हाल ही में किया गया है। पीले पत्थरों के इसके हैरिटेज लुक को बरकरार रखते हुए कई तरह के विकास कार्य यहां किए जाएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Funds approved for development of Gadisar Lake, night tourism will increase
गड़ीसर लेक पर विकास कार्याें को मिली मंजूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गड़ीसर लेक पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए यहां 22 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। जैसलमेर के मुख्य पर्यटन स्थल गड़ीसर लेक की पाल अभी क्षतिग्रस्त है। उसे सुधारकर उस पर एक वॉकिंग ट्रैक का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही लेक में एंट्री गेट पर पीले पत्थरों से एक भव्य गेट का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटन के लिए जैसलमेर आने वाले सैलानियों को नाइट टूरिज्म के तौर पर घूमने के लिए एक अच्छी जगह मिले इसी बात को ध्यान में रखकर गड़ीसर लेक डेवलप करने की योजना तैयार की गई है। इस योजना पर कुल 66 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है, इसके तहत पहले फेज में 22 करोड़ रुपयों की मंजूरी मिली है। शिलान्यास होने के बाद अब जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


1367 में राजा गड़सी सिंह ने करवाया था निर्माण

गड़ीसर झील का निर्माण जैसलमेर के संस्थापक राजा रावल जैसल ने साल 1156 में करवाया था। बाद में साल 1367 के लगभग राजा गड़सी सिंह ने इसका पुनर्निर्माण कराया था। यह एक कृत्रिम झील है, जिससे पूरे शहर की प्यास बुझाई जाती थी। ये झील अब जैसलमेर का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है, लेकिन संरक्षण के अभाव में जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके संरक्षण को लेकर जैसलमेर का प्रशासन, पुरातत्व विभाग व पर्यटन विभाग पूरी तरह से उदासीन है, जिससे यहां आने वाले सैलानियों को मायूस होकर लौटना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed