फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Four Teachers Sentenced To Seven Years In Alwar

Rajasthan News: चार शिक्षकों को सात-सात साल की सजा, सहकर्मी शिक्षका से करते थे अश्लील बातें, तंग आकर दी थी जान

Sat, 17 Sep 2022 01:01 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Sep 2022 01:01 AM IST
सार

Rajasthan News:  सात साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने चारों शिक्षकों को महिला की मौत का दोषी पाया। जिसके बाद शुक्रवार को सभी को सात-सात साल की सजा सुनाई। इनमें एक महिला शिक्षिका भी शामिल है।

विज्ञापन
Rajasthan News Four Teachers Sentenced To Seven Years In Alwar
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में एक शिक्षका की आत्महत्या के मामले में अदालत ने अपना फैसला सुनाया। अदालत ने मृतका की आत्महत्या के लिए उसके साथी चार शिक्षकों को उसकी सुसाइड का दोषी पाया। सभी को 7-7 साल की सजा सुनाई गई है। सजा पाने वालों में एक महिला शिक्षका भी शामिल है। अदालत ने यह फैसला महिला के सुसाइड नोट के आधार पर दिया है। आरोप था कि आरोपी महिला से अश्लील बातें करते थे। साथ ही उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के बीरनवास गांव का है। 22 दिसंबर 2014 को बीरनवास गांव के श्यामलाल (69) ने मांढण थाने में एक केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने पुलिस के बताया कि उनका बेटा सेना में है। उनके बेटे की बहू चेतन शर्मा (31) एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। इस दौरान स्कूल के अन्य टीचर राजबाला यादव, सुनील बसवाल, यशपाल और ज्योति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। 
विज्ञापन


उसके साथ अश्लील बातें किया करते थे, जिससे वह परेशान थी। उसने इस बातों के बारे में घर में जानकारी दी थी। आरोपियों ने उसे इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या कर ली। बता दें कि पुलिस मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद था। सात साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने चारों शिक्षकों को महिला की मौत का दोषी पाया। जिसके बाद शुक्रवार को सभी को सात-सात साल की सजा सुनाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed