{"_id":"65bc8904b172e46b0201071a","slug":"rajasthan-news-former-minister-accused-of-stopping-development-work-held-press-conference-on-his-birthday-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पूर्व केबिनेट मंत्री ने सरकार पर लगाए विकास कार्य ठप करने के आरोप, जन्मदिन पर की प्रेसवार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पूर्व केबिनेट मंत्री ने सरकार पर लगाए विकास कार्य ठप करने के आरोप, जन्मदिन पर की प्रेसवार्ता
Fri, 02 Feb 2024 11:47 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:47 AM IST
सार
Pokaran: पूर्व केबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम कहा कि जिस उम्मीद से जनता ने नई सरकार को बहुमत दिया है, वह सरकार जनता की उम्मीदों पर अब तक खरी उतरती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
पूर्व केबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री ने कहा कि पोकरण विधानसभा क्षेत्र में पता नहीं कितने लोग विधायक के पीए बनकर घूम रहे हैं और क्षेत्र में विकास कार्य करने वाले अधिकारियों को डरा-धमका रहे हैं। ऐसे में हम चेतावनी दे रहे हैं कि यदि समय रहते यह सब बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो विकास कार्य चल रहे थे, वे सभी विकास कार्य पिछले दो महिनों से रुके हुए पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जो जनता के हित के काम हैं, यदि उन्हें बंद किया जाता है तो क्षेत्र का विकास ठप हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से कहा कि जनता ने जिस विकास के लिए आपको बहुमत दिया था, आज कहीं न कहीं वे बातें हवा हो गई हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे लोकसभा के लिए दावेदार नहीं हैं लेकिन फिर भी पार्टी जो आदेश देगी, उसका पालन करूंगा।
विज्ञापन