{"_id":"620bcf30ee6ff472ef68d6ab","slug":"rajasthan-news-explosion-occurred-while-refilling-gas-in-car-child-injured-in-pali","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कार में गैस रिफिल करते समय हुआ विस्फोट, तीन साल का बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कार में गैस रिफिल करते समय हुआ विस्फोट, तीन साल का बच्चा झुलसा
Tue, 15 Feb 2022 09:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Feb 2022 09:35 PM IST
सार
राजस्थान के पाली में कार में गैस रिफिल करते समय विस्फोट हो गया। इसके तुरंत बाद कार में आग लग गई। हादसे में वहां खड़ा बच्चा बुरी तरह झुलस गया। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पाली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायल तीन साल का बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली के मारवाड़ जंक्शन कस्बे के काजीपुरा में कार में गैस भरते समय अचानक विस्पोट हो गया। इससे वहां खेल रहा तीन साल का बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार काजीपुरा निवासी नजर मोहम्मद के अपनी अल्टो कार में गैस भर रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ और कार में आग लग गई। इससे वहां खड़ा तीन साल की हमजा आग की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोग उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। यहां डाक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद पाली के लिए रेफर कर दिया। उधर, मोहल्लेवासियों ने धू-धू कर जल रही कार को पानी डालकर बुझाया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन