फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Doctor dragged dog tied to car in jodhpur Maneka Gandhi

Rajasthan News: डॉक्टर ने कुत्ते को कार से बांधकर घसीटा, मेनका गांधी के फोन करने के बाद दर्ज हुआ केस

Sun, 18 Sep 2022 11:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 18 Sep 2022 11:05 PM IST
सार

Rajasthan News: जोधपुर मे कुत्ते को कार से घसिटता देख लोगों ने डॉग होम फाउंडेशन के सदस्यों को सूचना दी और कार को रोका। कुछ देर में संस्था के लोग भी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए। इस पर डॉक्टर ने पुलिस भी बुला ली। आरोप है कि पुलिस ने भी डॉक्टर का साथ दिया। 

विज्ञापन
Rajasthan News Doctor dragged dog tied to car in jodhpur Maneka Gandhi
इस तरह कुत्ते को घसीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले के एक डॉक्टर क्रूरता की हद पार कर दी। डॉक्टर ने घर में घुसे एक आवारा कुत्ते को अपनी कार से बांधकर करीब 5 किमी तक घसीटा। चलती कार से रस्सी से बंधा कुत्ता इससे कुत्ता लहूलुहान हो गया। सड़क पर गुजर रहे लोगों ने यह नजारा देखा तो हैरान रह गए। लोगों ने डॉक्टर की कार के आगे अपनी बाइक खड़ी की तब जाकर उसने कार रोकी और कुत्ते को छुड़ाया गया। घायल कुत्ते को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हैरानी की बात यह कि मेनका गांधी के फोन के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर की शास्त्री नगर कॉलोनी का है। महात्मा गांधी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन डॉ. रजनीश गालवा इसी कॉलोनी में रहते हैं। कॉलोनी में घूमने वाला कुत्ता उनके घर में घुस जाता था। आज यानी रविवार को भी कुत्ता उनके घर में घुस गया। जिससे गुस्साए डॉक्टर गालवा ने कुत्ते के गले में रस्सी से बांधकर अपनी कार में बांध ली। इसके बाद उसे लेकर सड़क पर निकल गए। तेज रफ्तार में चल रही कार के साथ कुत्ता पहले तो भागता रहा फिर घिसटने लगा। कभी वह भागने लगाता तो कभी घिसटने लगता। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री सर्किल पर कुत्ते को कार से घसिटता देख कुछ लोगों ने डॉग होम फाउंडेशन के कुलदीप खत्री को सूचना दी। साथ ही डॉक्टर की कार के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोका। कुछ देर में ही संस्था के लोग भी एंबुलेंस लेकर पहुंच गए। इस पर डॉक्टर ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस भी बुला ली। आरोप है कि पुलिस ने भी डॉक्टर का साथ दिया और एंबुलेंस को रोक लिया। जिसके बाद मेनका गांधी ने शास्त्रीनगर थाने के एसएचओ जोगेंद्र सिंह को कॉल किया, तब एंबुलेंस को जाने दिया गया। संस्था की ओर से आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वहीं, घायल कुत्ते का इलाज किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed