{"_id":"63233eb4b760881eaf10ec16","slug":"rajasthan-news-dad-body-found-in-bus-burnt-three-days-ago-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: तीन दिन पहले जली बस में मिला कंकाल, बदबू आने पर अंदर देखा तो पड़ा था सिर और धड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: तीन दिन पहले जली बस में मिला कंकाल, बदबू आने पर अंदर देखा तो पड़ा था सिर और धड़
Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
सार
Rajasthan News: आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को जलाया गया है। किसी दूसरी जगह पर युवक को मौत के घाट उतारा गया है। जिसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को बस में डालकर आग लगा दी गई। पहचान के लिए शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
बस में मिली जली हुई लाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले रामगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर शव को बस में ही जला दिया गया। हैरानी वाली बात यह है कि घटना दो दिन पहले यानी 12 सितंबर की है। सुबह चार बजे के करीब एक बस में आग लग गई थी, लोगों और पुलिस को लगा कि शॉटसर्किट के कारण यह आग लगी है। लेकिन, अब बदबू आने पर बस के अंदर से एक कंकाल मिला है। हालांकि, पूरा शरीर जल गया है, सिर और धड़ का कुछ अधजला हिस्सा पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ का रहने वाला पूरण मल एक प्राइवेट बस चलाता है। यह बस नौगांवा के कपूर बस सर्विस की है। 11 सितंबर यानी रविवार रात को पूरण ने अपने घर के पास बस खड़ी की थी। सोमवार सुबह करीब चार बजे बस में आग लग गई, जिससे पूरी जलकर खाक हो गई। जानकारी लगने पर पूरण और अन्य लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। उस समय बस के चालक पूरण और अन्य लोगों को लगा कि शॉर्टसर्किट के कारण बस में आग लगी होगी।
अधजली बस वहीं घटना स्थल पर खड़ी हुई थी। गुरुवार को बस से तेज बदबू आ रही थी। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वह हैरान रह गए। उसमें एक अधजला शव पड़ा हुआ था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल भेज दिया है। अब शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। जिसके बाद लापता व्यक्ति का पता चलने पर उसके परिजनों से डीएनए का मिला किया जाएगा। इसके बाद ही शव की पहचान हो सकेगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
हत्या कर शव जलाने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को जलाया गया है। किसी दूसरी जगह पर युवक को मौत के घाट उतारा गया है। जिसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को बस में डालकर आग लगा दी गई।