फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Congratulations to former MLA on completion of road, development was not done in previous govt

Rajasthan News: सड़क निर्माण पूरा होने पर पूर्व विधायक का अभिनंदन, पूर्ववर्ती सरकार में नहीं हुआ था विकास कार्य

Mon, 11 Mar 2024 10:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 10:34 AM IST
सार

Pali: शहर में पूर्व विधायक के कोटे से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य के पूरा होने पर नागरिकों ने सुभाष पार्क के निकट आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Congratulations to former MLA on completion of road, development was not done in previous govt
पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानचंद पारख का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर वार्ड 1, 2 व 3 के नागरिकों ने सुभाष पार्क के निकट एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानचंद पारख का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के चलते नागरिकों ने बहुत परेशानी का सामना किया है, इसकी शिकायत मुझे की भी गई थी परंतु पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया था, बोर्ड भी कुछ खास नहीं कर पाया इसके बावजूद जनता ने मुझे गुनहगार माना।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में  सरकार बदलते ही हमने सड़कों के रुके हुए कार्य को हाथ में लेकर उनका निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया है और काफी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा भी हो गया है एवं शेष सड़कों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्माण की कार्रवाई चल रही है। पारख ने आश्वासन दिया कि वे राज्य सरकार से जितनी जरूरत होगी उतनी राशि लेकर आएंगे और यूआईटी के माध्यम से भी शहर की सड़कों को दुरुस्त करवाने का कार्य करवाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पार्षद ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि गत डेढ़ वर्ष में वार्ड संख्या एक,  दो एवं तीन में कोई नई सड़क नहीं बनी थी, जिसके चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।  इस समस्या के समाधान के लिए विधानसभा चुनाव से पहले पारख को इस समस्या से अवगत करवाने पर उन्होंने अपने विधायक कोटे से ये सड़कें स्वीकृत करवाई थीं, जिनमें से कुछ का निर्माण तो चुनाव से पूर्व ही प्रारंभ हो गया था एवं कुछ सड़कों का निर्माण अब पूरा हुआ है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख  का स्थानीय जनता द्वारा माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed