फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news BJP State President Satish Poonia watched The Kashmir Files with party workers

The Kashmir Files: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टीम के साथ देखी फिल्म, कहा- इससे लोगों को सच्चाई पता चलेगी

Thu, 17 Mar 2022 11:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Mar 2022 11:10 PM IST
सार

सतीश पूनियां ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को सत्ता चाहिए थी, इसलिए देश का विभाजन हुआ। इसके बाद भी कांग्रेस के शासन में हालात नहीं सुधरे। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश का एकीकरण किया, अगर सरदार पटेल उस दौरा में देश के प्रधानमंत्री होते तो शायद ऐसे दिन नहीं देखने पड़ते।

विज्ञापन
Rajasthan news BJP State President Satish Poonia watched The Kashmir Files with party workers
प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भाजपा टीम के साथ देखी फिल्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

The Kashmir Files: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखी। इस दौरान पूरा हॉल वंदे मातरम्, भारत माता, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के जयकारों से गूंजता नजर आया। 

विज्ञापन


फिल्म देखने के बाद मीडिया से बात करते हुए पूनियां ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को सत्ता चाहिए थी, इसलिए देश का विभाजन हुआ। इसके बाद भी कांग्रेस के शासन में हालात नहीं सुधे। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में  रदार वल्लभभाई पटेल ने देश का एकीकरण किया। अगर सरदार पटेल उस दौरा में देश के प्रधानमंत्री होते तो शायद ऐसे दिन नहीं देखने पड़ते।
विज्ञापन

 

कश्मीरी पंड़ितों के पर अत्याचार हृदयविदारक 
पूनियां ने कहा कि, कश्मीरी पंड़ितों पर जिस तरीके से अत्याचार हुए, वह दृश्य हृदयविदारक था। फिल्म में इसका सार्थक चित्रण किया गया है। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को सच्चाई का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि जनता निरपेक्ष विश्लेषण कर सकेगी कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति ने देश की एकता, अखंडता को किस तरह प्रभावित किया है। सीएम गहलोत से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म टैक्स फ्री करनी चाहिए। इससे राजस्थान के लोगों को कश्मीरी पंडितों की पीड़ा का पता चल सकेगी। 

देश की आबादी सुरक्षित 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मजबूत और कुशल नेतृत्व में नकेवल बहुसंख्यक हिंदुओं का स्वाभिमान और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, बल्कि पूरे देश की आबादी भी सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन कर रही है। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से 370 को खत्म कर देश के बुनियादी और वैचारिक मुद्दे का समाधान किया है। 

विज्ञापन

कांग्रेस खत्म होने की कगार पर,  फिलम का धार्मिक भावना से ताल्लुक नहीं 
एक सवाल के जवाब जवाब में पूनियां ने कहा कि इस फिल्म का धार्मिक भावना से कोई ताल्लुक नहीं है। तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस की देन थी, कांग्रेस का जनाधार खिसक चुका है, वह खत्म होने के कगार पर है। देश की जनता ने कांग्रेस की असलियत समझ ली है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अलावा कांग्रेस का कहीं अस्तित्व नहीं बचा है। उन्होंने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में इन दोनों राज्यों में भी भाजपा की सरकार बनेगी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष ने भी देखी फिल्म 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनियां के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, माधोराम चौधरी, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा, प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव, अशोक सैनी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओपी यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री हामिद मेवाती, प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, सह-संयोजक अशोक शेखावत, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, प्रदेश जनसंपर्क संयोजक आनंद शर्मा सहित प्रदेश अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed