फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news BJP Jan Aakrosh Yatra in Rajasthan JP Nadda

Rajasthan: नड्डा की सभा में खाली रहीं कुर्सियों को लेकर आलाकमान नाराज, जन आक्रोश यात्रा भीड़ जुटाना चुनौती

Fri, 02 Dec 2022 10:39 PM IST
उदित दीक्षित आशीष कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, जयपुर
आशीष कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Dec 2022 10:39 PM IST
सार

जेपी नड्डा की सभा में कुर्सियां खाली रहने का मामला दिल्ली हाईकमान तक पहुंच गया है। जिसे लेकर नाराजगी भी जताई गई है। जन आक्रोश यात्रा में जन की भागीदारी का नहीं होना भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan news BJP Jan Aakrosh Yatra in Rajasthan JP Nadda
प्रदेश में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा शुरू हो गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश से योगीराज के 51 रक्ष बुलाए थे। गुरुवार को जयपुर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया। अब इस जन आक्रोश यात्रा और जेपी नड्डा के दौरे को लेकर कई ऐसी बातें सामने आईं जो भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं मानी जा रही है।      

विज्ञापन


दरअसल, जन आक्रोश यात्रा प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। इस दौरान यह यात्रा 75 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेगी। यात्रा को लेकर भाजपा का लक्ष्य है कि इसमें आम जनता को जोड़ा जाए। इसके लिए जन आक्रोश यात्रा के रथों में शिकायत पेटी भी लगाई गई है। आम लोग इसमे अपनी शिकायत और समस्या लिखकर डाल सकते हैं। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि भाजपा ने राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को टक्कर देने के लिए जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की है। यात्रा की शुरुआत करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जयपुर बुलाया गया। गुरुवार को आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के एक मैदान से नड्डा ने 51 रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया। सब कुछ भाजपा के हिसाब से चल रहा था, लेकिन जेपी नड्डा की सभा में खाली रहीं कुर्सियों का मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। कांग्रेस नेताओं ने भी इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया यह भी जा रहा है कि जेपी नड्डा की सभा में कुर्सियां खाली रहने का मामला दिल्ली हाईकमान तक पहुंच गया है। जिसे लेकर नाराजगी भी जताई गई है।  जन आक्रोश यात्रा में जन की भागीदारी का नहीं होना भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं माना जा रहा है। 

जन आक्रोश यात्रा 200 विधानसभाओं में निकाली जाएगी। इस दौरान हर विधानसभा में एक सभा का आयोजन भी किया जाएगा। वहां के प्रभारी और नेताओं को हर सभा में 5000 लोगों को लाने का टार्गेट दिया गया है। अगर, इस हिसाब से देखें तो पूरे प्रेदश में से सिर्फ 10 लाख लोग ही सभा में आएंगे, जबकि राजस्थान की आबादी 7 करोड़ से ज्यादा की है। जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से भाजपा अगर 100 फीसदी लक्ष्य पूरा  करती है तो यह यात्रा सिर्फ 2% आबादी तक ही पहुंच रही है,  यानी  जन आक्रोश यात्रा में जन ही नदारद है। 


जिस तरह से जयपुर में जेपी नड्डा की सभा में कुर्सियां खाली रहीं तो भाजपा को और भी मुश्किल हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि राजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह भी इस यात्रा को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि उनकी भी छवि इस यात्रा से जुड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed