{"_id":"620e2e740bd05260352d632a","slug":"rajasthan-news-attempt-to-kill-rti-activist-by-crushing-with-bolero-in-jhunjhunu","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: आरटीआई कार्यकर्ता को बोलेरो से कुचलने की कोशिश, हाथ-पैर और पसलियां टूटीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: आरटीआई कार्यकर्ता को बोलेरो से कुचलने की कोशिश, हाथ-पैर और पसलियां टूटीं
Thu, 17 Feb 2022 04:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Feb 2022 04:46 PM IST
सार
झुंझुनू में एक आरटीआई कार्यकर्ता को कार से कुचलकर मारने की कोशिश नाकाम हो गई। पीड़ित ने चार बिल्डरों पर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक आरटीआई कार्यकर्ता को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की गई, लेकिन वह बच गए। कार की टक्कर से आरटीआई कार्यकर्ता के हाथ-पैर और पसलियों में फ्रैक्चर हो गया है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि टक्कर जानबूझ कर मारी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार बिल्डरों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता अशोक मोदी रात 8:30 बजे मोदी रोड पर स्कूटी एक किनारे लगाकर खड़े थे। इस दौरान पीछे से आई एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अशोक स्कूटी से उछलकर दूर जा गिरे। इससे उनके हाथ-पैर और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। यह पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित अशोक ने चार बिल्डरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बिल्डरों की निर्माणाधीन बिल्डिंग को लेकर चल रहे विवाद के कारण उन पर यह हमला किया गया। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग के निर्माण कार्य पर हाईकोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है। इसके बाद भी वहां निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसे लेकर उन्होंने हाल ही में एक केस भी दर्ज कराया था। अशोक ने प्रदीप पटौदीया, नेमि अग्रवाल, कमाल केजरीवाल और विशाल अग्रवाल पर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन