फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Accused absconding for six months arrested from Bihar, wanted in liquor smuggling case

Rajasthan News: छ: महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार, शराब तस्करी के मामले में थी तलाश

Fri, 02 Feb 2024 11:11 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:11 AM IST
सार

Sirohi: जिले की रेवदर पुलिस ने 6 माह पूर्व के पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की सप्लाई करने के मामले में वांछित आरोपी को मुजफ्फरपुर, बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Rajasthan News: Accused absconding for six months arrested from Bihar, wanted in liquor smuggling case
पकड़ा गया शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के अनुसार सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रेवदर थानाधिकारी कपूराराम की अगुवाई में हेड कांस्टेबल रफीक मोहम्मद, कांस्टेबल भजनलाल, खेराजराम, बलदेवराम एवं श्रवण कुमार की टीम ने कार्रवाई कर लक्ष्मण पुत्र पेमाराम मेघवाल को मुजफ्फरपुर, बिहार से गिरफ्तार किया है। वह पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक की सप्लाई देने के मामले में आरोपी था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिले की मंडार पुलिस ने 12 अगस्त को एक ट्रक जब्त कर पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 596 कार्टन जब्त किए थे। मामले की जांच रेवदर थानाधिकारी कपूराराम को सौंपी गई थी। आरोपी को जांच के बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed