{"_id":"6319f05f2fdcc7496114aa2e","slug":"rajasthan-news-a-lady-labelled-as-dayan-beaten-up-in-tonk-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: टोंक में डायन कहकर महिला को पीटा, गांव छोड़कर न जाने पर जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: टोंक में डायन कहकर महिला को पीटा, गांव छोड़कर न जाने पर जान से मारने की धमकी दी
Thu, 08 Sep 2022 07:08 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:08 PM IST
सार
राजस्थान के टोंक में एक महिला को डायन कहकर पीटने का मामला सामने आया है। उसे गांव छोड़कर न जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन
Lady beating
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के टोंक जिले में बोली थाना क्षेत्र में एक महिला को डायन कहकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला को गांव छोड़कर नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सवाई माधोपुर के बोली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
बागडोली गांव में रहने वाली प्रेम देवी जाती मोग्या का आरोप है कि पांच सितंबर की रात वह अपने घर पर ही थी। तब बागडोली में ही रहने वाले भोजाराम पुत्र रतनलाल, रामसहाय पुत्र भोजाराम, भरतलाल पुत्र भोजाराम, राजेश पुत्र रामहंस, सुमेर सिंह पुत्र भरत लाल उसके घऱ आए। उन लोगों ने महिला को डायन कहकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उसे गांव छोड़कर भाग जाने की धमकी भी दी। घटना के बाद प्रेम देवी बुधवार शाम बोली थाने पहुंची। उसने वहां केस दर्ज कराया है। बोली एसएचओ कुसुमलता ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर डायन प्रताड़ना प्रतिषेध अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन