फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: A bear attacked a farmer working in the field, got scared of noise and ran back into forest

Rajasthan News: खेत में काम कर रहे किसान पर भालू ने किया हमला, शोर-शराबे से डरकर वापस जंगल में भागा

Wed, 28 Feb 2024 03:28 PM IST
प्रिया वर्मा Rajasthan News: खेत में काम कर रहे किसान पर भालू ने किया हमला, शोर-शराबे से डरकर वापस जंगल में भागा
Rajasthan News: खेत में काम कर रहे किसान पर भालू ने किया हमला, शोर-शराबे से डरकर वापस जंगल में भागा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 03:28 PM IST
सार

Sawai Madhopur: जिले में रणथंभौर टाइगर रिजर्व की तालेड़ा रेंज के सावटा गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

विस्तार

सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व की तालेड़ा रेंज के सावटा गांव में खेत पर कृषि कार्य कर रहे एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में किसान रामजीलाल गुर्जर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


तालेड़ा रेंजर रामखिलाड़ी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सावटा निवासी किसान रामजीलाल अपने खेत पर कृषि कर रहा था। इसी दौरान अचानक जंगल से निकलकर खेत में आए एक भालू ने खेत पर काम कर रहे किसान रामजीलाल पर हमला बोला दिया। किसान के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। लोगों के शोर-शराबे की आवाज सुनकर भालू वापस जंगल में चला गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। किसान के हाथ व पैर में चोट आई है। इसी के साथ उसके शरीर के कई हिस्सों में नाखूनों की खरोंच के निशान आए हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed