{"_id":"63220872c7586a61a4640800","slug":"rajasthan-news-3-children-die-due-to-drowning-in-water-pali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: तीन साल के भाई को बचाने में दो बहनों की भी मौत, तीनों नाडी में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: तीन साल के भाई को बचाने में दो बहनों की भी मौत, तीनों नाडी में डूबे
Wed, 14 Sep 2022 10:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:30 PM IST
सार
Rajasthan News: पाली में तीन साल का भाई नाडी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए उसकी दो बहनें भी उसमें उतर गईं, लेकिन न तो वह उसे बचा सकीं और ना खुद बाहर आ सकीं। करीब एक बाद गांव वालों ने तीनों के शव नाडी से बाहर निकाले। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan News: राजस्थान के पाली (Pali news) जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले में लांबिया गांव में बुधवार को पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों आपस में भाई-बहन थे। तीन साल का भाई नाडी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए उसकी दो बहनें भी उसमें उतर गईं, लेकिन ना तो वह उसे बचा सकीं और ना खुद बाहर आ सकीं। करीब एक बाद गांव वालों ने तीनों के शव नाडी से बाहर निकाले। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सदर थाना इलाके के गांव लांबियां में सरकारी स्कूल के पास नाडी है। बुधवार दोपहर को खरताराम मेघवाल का तीन साल का बेटा धीरज, नौ साल की बेटी दुर्गा और छह साल की बेटी प्रियंका बाड़े में गए थे। इस दौरान खेल-खेल में तीन साल का मासूम धीरज नाडी में उतर गया और डूबने लगा।
विज्ञापन
उसकी बहनें प्रियंका और दुर्गा उसने बचाने के लिए नाडी में उतर गईं, लेकिन गहरे पानी में जाने से तीनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद तीनों मासूमों के शव नाडी से बाहर निकलवाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर, एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की मौत की खबर लगते ही मां बेहोश हो गई। गांव और परिवार वालों ने उसे जैसे-तैसे संभाला।
विज्ञापन