फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news 227 Android mobiles worth one crore seized from three miscreants in Alwar

Rajasthan: एक करोड़ के 227 5जी मोबाइल जब्त, तीन बदमाशों के पास देशी कट्टे-कारतूस भी मिले

Thu, 17 Feb 2022 12:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Feb 2022 12:36 PM IST
सार

राजस्थान की अलवर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से  227 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी ने कंपनी के ड्राइवर से मिलीभगर कर कंटेनर से फोन चोरी किए थे। 

विज्ञापन
Rajasthan news 227 Android mobiles worth one crore seized from three miscreants in Alwar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर की मालाखेड़ा थाना पुलिस ने स्विफ्ट कार में सवार अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक करोड़ के 227 5G मोबाइल फोन, तीन देशी कट्टे और 12 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस बदमाशों से अन्य वारदातों के संबंध पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अनीस खान पुत्र अलादीन खान (32), जब्बार खां पुत्र अबरार खां (28), जयसिंह पुरा खोर जयपुर और साहिद उर्फ काला मेव पुत्र खुर्शीद अहमद (22 ) हरियाणा के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ओप्पो कंपनी के ड्राइवर से मिलीभगत कर कंटेनर में चढ़कर मोबाइल चोरी किए थे।
विज्ञापन


एसपी गौतम ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कार सवार बदमाश मोबाइल फोन का जखीरा लेकर आ रहे हैं। सूचना के अनुसार नाकेबंदी के दौरान अलवर की तरफ से आती एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाश नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार को घेरा और आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से तीन देशी कट्टे औ 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं कार की डिग्गी से ओप्पो रेनो 5G मॉडल के 227 मोबाइल बरामद किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed