{"_id":"65bdd59f48203b1db80ee8d3","slug":"rajasthan-news-2-killed-in-road-accidents-on-agra-mumbai-national-highway-police-is-investigating-the-matter-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों में 2 की मौत, पुलिस कर रही है ट्रक चालकों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों में 2 की मौत, पुलिस कर रही है ट्रक चालकों की तलाश
Sat, 03 Feb 2024 11:26 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:26 AM IST
सार
Dhoulpur: जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक युवती एवं युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
पहला हादसा सदर थाना क्षेत्र के सैपऊ बाईपास पर घटित हुआ, जहां 25 वर्षीय राहुल पुत्र धर्मसिंह निवासी फतेहपुर सीकरी शनिवार को धौलपुर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। बाइक सवार युवक को आगरा-मुंबई राजमार्ग स्थित सैपऊ बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा निहालगंज थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बीपी कॉम्प्लेक्स के सामने हुआ। यहां भी तेज रफ्तार ट्रक ने 20 वर्षीय युवती पूजा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। निहालगंज थाना पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। ट्रक चालक गाड़ी को हाईवे पर खड़ी कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी भोजाराम ने बताया परिजनों ने मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है। लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवती पैदल अपने चाचा के घर जा रही थी।
विज्ञापन