{"_id":"631b6fdf16e26b55434cf645","slug":"rajasthan-news-14-year-old-minor-raped-in-taranagar-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: देर रात घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: देर रात घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन, आरोपी फरार
Fri, 09 Sep 2022 11:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:02 PM IST
सार
चूरू जिले के तारानगर में गुरुवार देर रात घर में घुसकर एक आरोपी ने 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार उसे कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
तारानगर में नाबालिग से दुष्कर्म।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर में 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी ने नाबालिग के घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन अंधेर का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। भागते समय उसका मोबाइल वहीं गिर गया, जिसे पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर रात की है। तरानगर थाने में पीड़िता के पिता ने एक केस दर्ज कराया है। पुलिस के दी रिपोर्ट के अनुसार उसने बताया कि गुरुवार रात को उसकी 14 साल की बेटी अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। वहीं, परिवार के अन्य लोग छत पर सो रहे थे। पढ़ते उसकी अपने कमरे में ही सो गई। देर रात विक्रम पुत्र देवकीनंदन भाटी उसके घर में आया और बेटी के कमरे में घुस गया।
विज्ञापन
इसके बाद वह बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह नीचे पहुंचा तो वह दंग रह गया। आरोपी विक्रम उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। उसने उसका मुंह अपने हाथ से दबा रखा था। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फादया उठाकर वह भाग गया। इस दौरान उसका मोबाइल वहीं गिर गया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।