फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan newly elected state president says rss have ability to give direction to world

राजस्थान के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष बोले: आरएसएस में दुनिया को दिशा देने की ताकत

Sun, 15 Sep 2019 01:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 15 Sep 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan newly elected state president says rss have ability to give direction to world
सतीश पूनिया (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

भाजपा ने शनिवार को सतीश पूनिया को राजस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले मदनलाल सैनी इस पद पर कार्यरत थे। उनके निधन के बाद यह पद खाली पड़ा हुआ था। नियुक्ति के बाद पूनिया ने कहा कि संघ में दुनिया को दिशा देने की ताकत है। उन्होंने कहा, 'संघ (आरएसएस) केवल देश नहीं दुनिया को दिशा देने की ताकत रखता है। आज भारत माता की जयकार दो गूंजती है, वंदे मातरम जो गूंजता है, तिरंगे को मान मिलता है उसमें संघा का बड़ा योगदान है।'

विज्ञापन

 

जाट नेता और विधायक सतीश पूनिया को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है। राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का पद तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सैनी के निधन के बाद लगभग तीन महीने से खाली था। पूनिया मूल रूप से राजगढ़ (चुरू) के हैं और आमेर (जयपुर) से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed