फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Nagaur State bank of bikaner and jaipur impaired customer credit score consumer forum imposed 10 thousand rupees penalty

बैंक की गलती से बिगड़ा क्रेडिट स्कोर तो ग्राहक को देने पड़े 10 हजार रुपये, जानें पूरा मामला

Fri, 18 Dec 2020 04:02 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 18 Dec 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Nagaur State bank of bikaner and jaipur impaired customer credit score consumer forum imposed 10 thousand rupees penalty
कोर्ट, कंज्यूमर फोरम - फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान के नागौर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको जागरूक कर सकता है। दरअसल, नागौर में रहने वाले एक शख्स का चेक बाउंस हो गया, जिसका असर उसके क्रेडिट स्कोर पर पड़ा। पीड़ित ने मामले की जांच की तो बैंक की गलती सामने आई। इसके बाद वह जिला उपभोक्ता आयोग पहुंचा। अब कंज्यूमर कोर्ट ने बैंक को ग्राहक की क्रेडिट रिपोर्ट सुधारने का आदेश दिया। साथ ही, 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, नागौर निवासी रामसिंह का कृषि मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर शाखा में खाता है। राम सिंह ने अपने बचत खाते में 95 हजार रुपये का चेक लगाया था, जो तय समय में क्लियर हो गया और खाते में रकम आ गई। इसके बाद राम सिंह ने एटीएम से पैसे निकाल लिए। 
विज्ञापन

बैंक ने बाउंस कर दिया चेक

बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद बैंक ने चेक बाउंस कर दिया और उसे गलती से खाते में जमा होना बताया। साथ ही, सिबिल वेबसाइट पर ग्राहक का क्रेडिट स्कोर भी खराब कर दिया। इसके अलावा ग्राहक के खिलाफ फौजदारी और सिविल मुकदमा भी दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंज्यूमर फोरम पहुंचा पीड़ित

पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने कंज्यूमर फोरम की मदद ली। आयोग के अध्यक्ष डॉ. श्याम लाटा और सदस्य बलवीर खुडखुडिया, चंद्रकला व्यास की न्यायपीठ ने मामले की सुनवाई की। 

आयोग ने सुनाया यह फैसला

उन्होंने अपने फैसले में बैंक कर्मचारियों की गलती मानी। इसके बावजूद ग्राहक के विरुद्ध पुलिस में केस दर्ज कराने और न्यायालय में वाद लंबित रहने के दौरान सिबिल वेबसाइट पर ग्राहक की क्रेडिट रिपोर्ट खराब करने को बैंक की सेवाओं में कमी माना। इसके बाद आयोग ने कोर्ट द्वारा फैसला सुनाने से पहले तक खाताधारक की क्रेडिट रिपोर्ट खराब नहीं करने का आदेश दिया। साथ ही, पीड़ित खाताधारक को हुई मानसिक और शारीरिक वेदना की क्षतिपूर्ति व परिवाद व्यय के रूप में बैंक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed