फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Murder for two feet of land in Pali, 10 including women sentenced to life imprisonment

Rajasthan: दो फीट जमीन के लिए हत्या, जेल में कटेगी महिलाओं समेत 10 की जिंदगी, 11 साल पहले ऐसे खेला था खूनी खेल

Fri, 27 Sep 2024 10:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 27 Sep 2024 10:05 AM IST
सार

मृतक कुनाराम के बेटे लुणाराम बावरी ने कोर्ट के फैसले पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार ने न्याय के लिए 11 साल तक लड़ाई लड़ी है। अब हमें न्याय मिला है, मेरे पिता की आत्मा को शांति मिलेगी।

विज्ञापन
Rajasthan: Murder for two feet of land in Pali, 10 including women sentenced to life imprisonment
मृतक कुनाराम और उनकी हत्या के दोषी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के भाकरीवाला गांव में 11 साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट ने 3 महिलाओं समेत 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शरद तंवर ने बीते दिन गुरुवार को मामले में फैसला सुनाया, जिसमें कुनाराम बावरी की हत्या के लिए दोषी ठहराए गए व्यक्तियों को कड़ी सजा दी गई। कुनाराम की हत्या सिर्फ दो फीट जमीन के लिए कर दी गई थी। 

विज्ञापन


जानिए क्या 11 साल पुराना है मामला? 
जानकारी के अनुसार मृतक कुनाराम बावरी (52) का अपने चाचा भागचंद बावरी के परिवार से 2 फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 23 जून 2013 को चाचा भागचंद ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर कुनाराम पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। सभी लोगों ने कुनाराम को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। दरअसल, दोनों परिवारों में जिस प्लॉट की दो फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा था उस पर कुनाराम कोर्ट से स्टे लेकर आए थे। इसके बाद भी उसके चाचा भांगचंद का परिवार वहां निर्माण करा रहा था। जानकारी लगने पर कुनाराम निर्माण कार्य रोकने के लिए रात को 8:30 बजे वहां पहुंचा। उसने अपने चाचा के परिवार को निर्माण रोकने की बात कही, जिससे गुस्साए सगे संबंधियों ने उस पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। कुनाराम के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद जब गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की थी।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी की मौत, इन्हें मिला आजीवन करावास 
कुनाराम के बेटे छोगाराम बावरी ने घटना के बाद 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इस बीच, मुख्य आरोपी भागचंद की मौत हो चुकी है, लेकिन बाकी 10 आरोपियों को कोर्ट ने हत्या का दोषी पाया और सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषियों में अणदाराम, ओमाराम, कानाराम, खीमाराम, रूगाराम, पपली देवी, सोहनलाल, सुआदेवी, सीतादेवी, और पप्पूराम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा बोला- अब हमें न्याय मिला 
कुनाराम के बेटे लुणाराम बावरी ने कोर्ट के फैसले पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार ने न्याय के लिए 11 साल तक लड़ाई लड़ी है। अब हमें न्याय मिला है, आज हमारे परिवार के लिए खुशी का दिन है, मेरे पिता की आत्मा को शांति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed