{"_id":"0498a4aba8b39a1f89570e0d9784a016","slug":"rajasthan-mp-raise-inflation-with-prime-minister-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के सामने रखा महंगाई का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के सामने रखा महंगाई का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 30 Jul 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने राजस्थान के सांसदों ने बुधवार को नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान महंगाई का मुद्दा उठाया। मोदी ने राजस्थान के सांसदों को मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया था। मोदी ने सांसदों को भरोसा दिलाया कि केन्द्र सरकार महंगाई पर शीघ्र काबू पा लेगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मोदी ने सांसदों को एक-एक कर सुना और उनकी समस्याएं जानने के प्रयास किए। अधिकतर सांसदों ने मोदी के सामने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई। महंगाई के अलावा सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास को लेकर भी बातचीत की। मोदी ने सांसदों से कहा कि विकास में सभी के क्षेत्रों पर बराबर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
रोडमेप तैयार करने के निर्देश
मोदी ने सभी सोंसदों को विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए रोडमेप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मोदी ने निर्देश दिए हैं कि सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक वक्त गुजारें, जनता से की परेशानियों को सुनें और उन्हें दूर करने के प्रयास करें। मोदी ने सांसदों को भरोसा दिलाया कि उनके क्षेत्र की समस्याएं दूर करने के लिए केन्द्र सरकार पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन