फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan-minister-babu-lal-video

मेमोरी कार्ड से खुलेगी नागर की पोल!

Tue, 24 Sep 2013 08:07 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
समीर शर्मा/जयपुर Updated Tue, 24 Sep 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
rajasthan-minister-babu-lal-video

दुष्कर्म के आरोपों में फंसे राजस्थान के पूर्व मंत्री खाद्य मंत्री बाबू लाल नागर की पोल अब खुल जाएगी।

विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी सीआईडी-सीबी को पीड़िता ने मंगलवार को मेमोरी कार्ड के रूप में अहम सुराग दे दिया है।

इस मेमोरी कार्ड में पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव डालने की एक वीडियो क्लिप है और नागर के तमाम कॉलों की वॉयस क्लिप हैं।

सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने सोमवार देर रात जांच अधिकारी को सूचना दी थी कि उसके पास इस मामले से संबंधित अहम सबूत हैं। इसके बाद अपराध शाखा की टीम ने पीड़िता के घर पहुंच कर अहम सुराग के रूप में मेमोरी कार्ड अपने कब्जे में ले लिए।

पीड़िता की ओर से दिए गए मेमोरी कार्ड में बाबू लाल नागर के छोटे भाई जयपुर जिला प्रमुख हजारी लाल नागर की ओर से भेजे गए एक करीबी रिश्तेदार श्याम की वीडियो क्लिप है।
विज्ञापन


क्या है वीडियो क्लिप में

दरअसल पीड़िता ने सौंपे मेमोरी कार्ड में जो वीडियो है उसमें श्याम पीड़िता को रुपए लेकर मामला रफ-दफा करने का दबाव बना रहा है।

इधर, मोबाइल में ऑटोमेटिक रिकॉर्डिंग वाले साफ्टवेयर से नागर की उन कॉलों की वाइस क्लिप भी मेमोरी कार्ड में है, जो पीड़िता को सरकारी बंगले में बुलाने एवं मामले से संबंधित अन्य वाइस क्लिप भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता पहले ही आरोप लगा चुकी है कि दो करोड़ रुपए का लालच देकर मामला रफा-दफा करने का दबाल डाला जा रहा है।

इस बार हाजिर नहीं हुए तो होगी कार्रवाई

वहीं सीआईडी सीबी ने बताया कि नागर को बुधवार तक पेश होने की चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बाद यदि नागर हाजिर नहीं हुए, तो अगली कार्रवाई की जाएगी।

नागर की पत्नी और पुत्र के अनुसार नागर धार्मिक यात्रा पर हैं लेकिन दोनों यह बताने से कतराते रहे कि नागर किस धर्म स्थल की ओर गए हैं। उनका कहना है कि यात्रा के बाद वे स्वयं सीआईडी सीबी के समक्ष उपस्थित हो जाएंगे।


सूत्रों का कहना है कि वे शिरड़ी की ओर निकले हैं। सीआईडी सीबी ने मेमोरी कार्ड की सामग्री की जांच शुरू कर दी। जांच एजेंसी पीड़िता से गत 12 सितम्बर से 22 सितम्बर तक मोबाइल फोन पर मामले से संबंधित कॉल डिटेल निकलवा कर उसके अध्ययन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed