फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Minister Ashok Chandna attacking Sachin Pilot says If I come to fight, then only one will be left

Rajasthan: गहलोत सरकार में मंत्री चांदना सचिन पायलट पर भड़के, बोले- जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो एक ही बचेगा

Tue, 13 Sep 2022 02:48 PM IST
Jeet Kumar एएऩआई, पुष्कर
एएऩआई, पुष्कर Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 02:48 PM IST
सार

स्थानीय लोगों के मुताबिक जब  खेल राज्य मंत्री चांदना अपना भाषण देने पहुंचे तो लोगों ने उन पर जूते फेंके और 'सचिन पायलट जिंदाबाद' के नारे लगाए।

विज्ञापन
Rajasthan Minister Ashok Chandna attacking Sachin Pilot says If I come to fight, then only one will be left
खेल मंत्री अशोक चांदना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना और सचिन पायलट के समर्थकों के बीच तीखी नोंकझोंक जारी है। राजस्थान के युवा मामले और खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुझ पर जूता फेंकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। आगे कहा कि जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं।

विज्ञापन


विज्ञापन


चांदना भाषण देने पहुंचे तो लोगों ने उन पर जूते फेंके 
चांदना ने बयान पुष्कर में पायलट समर्थकों द्वारा जूता दिखाने के बाद दिया है। दरअसल राजस्थान के पुष्कर में गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थि विसर्जन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चांदना की तरफ जूते फेंके गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक जब चांदना अपना भाषण देने पहुंचे तो लोगों ने उन पर जूते फेंके और 'सचिन पायलट जिंदाबाद' के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्वीट कर साधा निशाना
ट्वीट कर हमला बोलते हुए चांदना ने कहा कि आज एक अद्भुत नजारा देखने को मिला 72 शहीदों के मारने के आदेश देने वाले (तत्कालीन मंत्रिमंडल सदस्य) राजेन्द्र राठौड़ साहब के मंच पर आने पर तालिया बजी और जिनके परिवार के लोग आंदोलन में जेल गए उन पर जूते फेंके गए। 


किरोड़ी सिंह बैंसला को श्रद्धांजलि अर्पित की
साथ ही कहा कि जिस मंच पर जूते फेंके गए उस पर शहीदों के परिवारजन बैठे थे कम से कम उनका तो ख्याल कर लेते। कर्नल साहब की अंतिम स्मृति को ऐसे कलंकित करने वाले लोग कितना दूर तक जाएंगे यह तो वक्त बताएगा। उन्होंने कहा कि कर्नल साहब ने समाज में शिक्षा, राजनीतिक एवं सामाजिक चेतना जागृत की  उनका त्याग और बलिदान सदियों तक याद किया जाएगा।

राठौड़ ने किया पलटवार
सचिन पायलट को धमकी देने पर राजेंद्र राठौड़ ने चांदना को घेरा। उन्होंने कहा कि अशोक चांदना 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' उस तर्ज़ पर अपनी खीझ मिटा रहे हैं... उन्होंने कई बार, कई जगहों पर सचिन पायलट के लिए कसीदे पढ़े थे। जिस तरह से उन्होंने बोला वह अहंकार की भाषा है। यह भाषा तानाशाही के शासन में हो सकती है।



इसके साथ राठौड़ ने कहा कि इतिहास के पन्नों की बात ना करें। पुल के नीचे से पानी बहुत बह गया है। 2018 में जिनकी सरपरस्ती में आप युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष थे, उनके लिए 'जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा' यह भाषा लोकतंत्र की नहीं है। यह अहंकार व गुरूर की भाषा है। इसका काल लम्बा नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed