{"_id":"6211db225cb2e90162535a14","slug":"rajasthan-man-failed-in-love-vandalized-the-temple-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा प्यार?: मोहब्बत पूरी नहीं हुई तो शराब पीकर 'भगवान' से लड़ बैठा युवक, पुलिस ने उतारा भूत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा प्यार?: मोहब्बत पूरी नहीं हुई तो शराब पीकर 'भगवान' से लड़ बैठा युवक, पुलिस ने उतारा भूत
Sun, 20 Feb 2022 11:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:39 AM IST
सार
नरेश गोचर एक लड़की के प्यार में पागल था। उससे शादी नहीं हुई तो वह शराब पीने लगा। जिन दिन उसने मंदिर में तोड़फोड़ी की, उस दिन भी नरेश ने शराब पी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बारां में एक विचित्र घटना देखने को मिली। यहां एक युवक प्यार में नाकाम होकर भगवान से लड़ बैठा। यहां तक कि, गुस्से में आकर उसने मंदिर में तोड़फोड़ तक की। मूर्ति को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मामला बारां के मांगरोल का है, जहां एक 30 वर्षीय युवक नरेश गोचर एक लड़की के प्यार में पागल था। लड़की से शादी न हो पाने के कारण वह शराब पीने लगा। देखते ही देखते युवक को शराब की ऐसी लत लगी कि, वह दिनभर नशे में धुत रहने लगा। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात युवक नरेश गोचर भूतेश्वर महाराज शिव मंदिर पहुंचा। यहां पर उसने शराब पी और नशे में आकर मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ करने लगा। उसने मूर्तियों को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नरेश गोचर को गिरफ्तार कर लिया, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन