फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Post-Delivery Complications: 2 Women Die, Highway Blocked in Bundi

राजस्थान: बूंदी में ऑपरेशन के बाद तीन प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत; परिजनों ने स्टेट हाईवे जाम किया

Thu, 17 Sep 2026 08:19 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 08:19 PM IST
सार

बूंदी जिला अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद तीन प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ गई। कोटा रेफर करने पर दो की मौत हो गई, जबकि तीसरी का उपचार जारी है। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाकर हाईवे जाम किया और मुआवजे की मांग की।

 

विज्ञापन
Post-Delivery Complications: 2 Women Die, Highway Blocked in Bundi
परिजनों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जिला अस्पताल के जनाना अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद तीन प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। हालत गंभीर होने पर तीनों को कोटा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दो प्रसूताओं की मौत हो गई। तीसरी प्रसूता का कोटा के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।

दो प्रसूताओं की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सिलोर निवासी प्रसूता वर्षा सेन की मौत की सूचना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सिलोर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने, संबंधित डॉक्टर को सस्पेंड करने और 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से समझाइश का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी कविता की तबीयत
जानकारी के अनुसार, नैनवां निवासी 25 वर्षीय कविता कुमावत को प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कविता को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कोटा रेफर कर दिया। परिजन उसे कोटा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षा सेन की भी कोटा में मौत
इसी तरह सिलोर निवासी 28 वर्षीय वर्षा सेन पत्नी हनुमान सेन की भी जिला अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे कोटा रेफर किया गया। उपचार के दौरान वर्षा सेन की भी मौत हो गई। वर्षा की मौत की सूचना मिलने के बाद सिलोर में परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद उन्होंने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।


पढ़ें:  पार्षदों को कितने करोड़ का ऑफर? निकाय चुनाव के बाद गहलोत के इस दावे ने क्यों मचा दिया सियासी घमासान

तीसरी प्रसूता का कोटा में उपचार जारी
दबलाना निवासी जीनेत पत्नी अलाउद्दीन की भी जिला अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे कोटा रेफर किया, जहां उसका उपचार जारी बताया जा रहा है।

जाम लगाकर प्रदर्शन, डॉक्टर को सस्पेंड करने की मांग
दो प्रसूताओं की मौत के बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने सिलोर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए, संबंधित डॉक्टर को सस्पेंड किया जाए और मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में मौके पर समझाइश का दौर जारी है। परिजनों ने मामले में पोस्टमार्टम, चिकित्सकीय रिकॉर्ड की जांच और ऑपरेशन से लेकर कोटा रेफर किए जाने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed