फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Life came on the track in a year, then the wheels slipped, 15 days lockdown applied

राजस्थान: साल भर में पटरी पर आई थी जिंदगी, फिर फिसल गए पहिए, 15 दिन का लॉकडाउन लागू

Mon, 19 Apr 2021 09:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Apr 2021 09:12 PM IST
सार

  • पिछले सात दिनों में तेजी से बिगड़े हालात, अस्पतालों में कोहराम

विज्ञापन
Rajasthan: Life came on the track in a year, then the wheels slipped, 15 days   lockdown applied
राजस्थान - फोटो : self

विस्तार

देश के कई राज्यों की तरह राजस्थान भी भीषण कोरोना लहर की चपेट में है। बीते सात दिनों में राज्य के हालात ऐसे बिगड़े कि साल भर में जो जिंदगी पटरी पर आई थी वह एक बार फिर फिसल गई है। पूरे राज्य में 15 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। सड़कें सूनसान हो गई हैं और अस्पतालों में मरीजों की कतारें लगी हैं। बेड पूरे भर चुके हैं।

विज्ञापन


राज्य में 10 अप्रैल को 4401 नए मामले आए थे और 18 मौतें हुई थीं। 17 अप्रैल तक हालात ऐसे बिगड़े कि 9,046 नए मरीज मिले और 37 की जान चली गई। 18 अप्रैल को राज्य में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 10,262 नए रोगी मिले और 42 मौतें हुईं। ऐसे हालात में सीएम अशोक गहलोत ने ताबड़तोड़ 15 दिन के लॉकडाउन का एलान कर दिया। 
विज्ञापन


तीन मई तक सब कुछ बंद
राज्य में तीन मई तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने शनिवार-रविवार का वीकेंड लॉकडाउन लगाया था। अचानक 15 दिन के लॉकडाउन से लोगों के कई जरूरी काम अटक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर ये दुकानें व सेवाएं खुली रहेंगी

  • खाने-पीने का सामान, दूध डेयरी, किराना सामान, मंडियां, फल-सब्जियां, डेयरी शाम 5 बजे तक खुलेंगी पर होम डिलिवरी होगी।
  • फेरी लगाकर शाम 7 बजे तक ही फल-सब्जी बेच सकेंगे। पेट्रोल पंप रात 8 बजे तक ही खुलेंगे। 
  • सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जारी रहेंगी। राशन की सरकारी दुकानें सातों दिन खुलेंगी।  सभी आवश्यक सेवाओं को छोड़ सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। 
  • कारखानों में काम जारी रहेगा। 
  • गांवों में मनरेगा के काम जारी रहेंगे
  • नरेगा श्रमिकों को बराबर रोजगार मिलेगा।





इन शहरों में सर्वाधिक संक्रमण
राजस्थान में संक्रमण के सर्वाधिक मामले जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा समेत बड़े शहरों से सामने आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। अब तक संक्रमित लोगों का आंकड़ा 4 चार लाख पहुंच चुका है। 67 हजार सक्रिय केस हैं। अब तक 3,151 लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed