फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan leader of Opposition Gulabchand Kataria controversial statement said Ravana did not commit any major crime by kidnapping Sita

Rajasthan: गुलाबचंद कटारिया के फिर विवादित बोल, कहा-सीता का अपहरण कर रावण ने बहुत बड़ा पाप नहीं किया

Tue, 19 Apr 2022 01:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 19 Apr 2022 01:34 PM IST
सार

गुलाबचंद कटारिया के बयान से आक्रोशित पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को श्रीलंका भेज देना चाहिए। जिससे वे अपने आदर्श पुरुष रावण से मिल सके। 

विज्ञापन
Rajasthan leader of Opposition Gulabchand Kataria controversial statement said Ravana did not commit any major crime by kidnapping Sita
गुलाबचंट कटारिया - फोटो : Social Media

विस्तार

वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर ने एक वीडियो शेयर कर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को घेरा है। वीडियो में बोहेड़ा के एक कार्यक्रम में गुलाबचंद कटारिया कह रहे हैं कि रावण ने सीता जी का अपहरण कर कोई बहुत बड़ा पाप नहीं किया क्योंकि उसने सीता को कभी कलंकित नहीं किया। जब तक सीता ने स्वीकृति नहीं दी, तब तक छुआ नहीं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुलाबचंद कटारिया के बयान पर रणधीर सिंह भींडर ने आरोप लगाया कि कटारिया के अनुसार रावण बहुत सैंद्धांतिक व्यक्ति था। उसने बहुत बड़ा कोई जुर्म नहीं किया। रावण ने सीता माता का अपहरण कर कोई बहुत बड़ा जुर्म नहीं किया कहने वाले की ओछी मानसिकता दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने दी सफाई

उन्होंने कहा कि कटारिया जी हमारे धार्मिक ग्रंथ रामायण को ही झुठलाना चाहते हैं। पहले महाराणा प्रताप, अंबेडकर जी, भगवान राम और अब सीता माता का अपमान। ऐसे व्यक्ति का सार्वजनिक बहिष्कार होना चाहिए। वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पूरा भाषण समझे बिना दो लाइन निकालना गलत है। 


 
विज्ञापन

कटारिया को श्रीलंका भेज देना चाहिए

भींडर ने गुलाबचंद कटारिया पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा लगता है कटारिया जी रावण के ही अनुयायी हैं। तभी तो भगवान राम महाराणा प्रताप और हमारे इतिहास को कोसते रहते हैं। आदमी का बोलना ही उसका चरित्र और उसका बैकग्राउंड बताता है। अब हमें समझ में आने लगा है कि वे हिंदू या मेवाड़ी नहीं हैं, वे श्रीलंका से आए हैं। उन्हें वहीं भेज देना चाहिए। जिससे वे अपने आदर्श पुरुष रावण से मिल सके। 


नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर ने भींडर ने गुलाब चंद कटारिया के बयान के विरोध में उदयपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed