फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Jhalawar Ratlai region Devnarayan temple foundation pit 11000 litres of milk curd poured

राजस्थान में दिखी लोगों की श्रद्धा, मंदिर के नींव में डाला 11 हजार लीटर दूध, दही और देसी घी

Mon, 28 Dec 2020 11:19 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 28 Dec 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Jhalawar Ratlai region Devnarayan temple foundation pit 11000 litres of milk curd poured
दूध - फोटो : PTI

राजस्थान के झालावाड़ जिले के रतलाई क्षेत्र में शनिवार को देवनारायण मंदिर के स्थापना समारोह के दौरान 11,000 लीटर दूध, दही और देसी घी को नींव में डाला गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग अपने घरों से दूध, दही और देसी घी को डब्बों में भरकर लाए थे। 

विज्ञापन


मंदिर निर्माण समिति के प्रवक्ता रामलाल गुर्जर ने कहा, हमने गुर्जर समुदाय और अन्य लोगों से देवनारायण मंदिर के स्थापना समारोह के लिए 11,000 लीटर दूध, देसी घी और दही को भगवान देवनारायण की श्रद्धा के प्रतीक के रूप में एकत्र किया। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया, 11000 लीटर में से 1500 लीटर दही और एक क्विंटल देसी घी था, जबकि बाकी दूध था और इसकी कुल लागत लगभग 1.50 लाख रुपये थी। हमने समारोह से एक दिन पहले गुर्जर समुदाय के सदस्यों से इस संबंध में अपील की थी और लोगों ने उदारता से इसमें भाग लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अजमेर में शादी की सालगिरह पर पति ने पत्नी को चंद्रमा पर जमीन का तोहफा दिया

यह पूछे जाने पर कि क्या इस तरह के समारोहों में दूध डालना गुर्जर समुदाय की अनिवार्य परंपरा है, तो इस पर रामलाल ने कहा, यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन यह पहले भी कई बार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह भगवान द्वारा हमें दी जाने वाली कृपा के बदले कुछ भी नहीं है।  


जब रामलाल से यह पूछा गया कि क्या आपको नहीं लगता कि यह संसाधनों की बर्बादी है, तो इस पर उन्होंने कहा, यह बिल्कुल भी बर्बादी नहीं है, क्योंकि गुर्जर समुदाय में हम देवता देवनारायण पर भी कुछ दूध डालते हैं, जो हमारे मवेशियों की रक्षा करते हैं। 

उन्होंने कहा, हम भगवान के कृतज्ञ हैं, इसलिए हमने नींव समारोह के लिए उन्हें दूध उत्पादों का दान किया है। एक करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह मंदिर दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed