{"_id":"61f0fb779ba46212276f58e2","slug":"rajasthan-jhalawar-police-caught-smack-worth-of-2-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: फैक्ट्री पर छापा मार पुलिस ने 2 करोड़ की स्मैक पकड़ी, एक महिला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: फैक्ट्री पर छापा मार पुलिस ने 2 करोड़ की स्मैक पकड़ी, एक महिला तस्कर गिरफ्तार
Wed, 26 Jan 2022 01:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:13 PM IST
सार
चार थानों की पुलिस ने अकलेरा क्षेत्र के महुआ खो गांव में एक मकान पर दी दबिश, स्मैक बनाने की सामग्री जब्त, दो तस्कर हुए फरार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में महिला तस्कर और जब्त स्मैक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिल के स्पेशल टीम और अकलेरा पुलिस ने बुधवार को स्मैक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से करीब 2 करोड़ रुपए की 2 किलो 64 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया, वहीं दो तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यहां अफीम के पट्टे होने से मादक पदार्थ तस्करी की सूचनाएं मिल रहीं थीं। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी दिनेश राठौड़ और अमराराम को अकलेरा क्षेत्र में स्मैक बनाने के कारखाने की सूचना मिली। 4 थानों की टीम ने अकलेरा क्षेत्र के महुआ खो गांव में कालू लाल तंवर के मकान में दबिश दी गई। पुलिस ने यहां से 2 करोड 6 लाख की स्मैक और स्मैक बनाने की सामग्री जब्त की गई। इस दौरान 8.300 किलो अमोनिया पाउडर, 2 लीटर एसिड, 96 ग्राम काला रंग का पदार्थ, 1 कार, 2 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल जब्त किया गया। साथ ही महिला तस्कर रेशमा बाई को भी गिरफ्तार किया है। कालू लाल तंवर और बने सिंह तवर फरार हो गए, पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।