फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: If the daughter was not sent to her in-laws house, her father was taken away by MP, lying on stones in the scorching sun, 6 arrested

Rajasthan: बेटी को ससुराल नहीं भेजा तो पिता को उठाकर ले गए MP, तपती धूप में पत्थरों पर लेटाकर मारा, 6 गिरफ्तार

Wed, 25 May 2022 11:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 25 May 2022 11:55 AM IST
सार

राजस्थान के बारां जिले में बेटी को ससुराल न भेजने पर उसके पिता का अपहरण करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता को अगवा कर एमपी ले गए और वहां उसे पेड़ से बांधकर पीटा,बाद में तेज धूप में गर्म पत्थरों पर लेटाकर उसे यातनाएं दी गईं।

विज्ञापन
Rajasthan: If the daughter was not sent to her in-laws house, her father was taken away by MP, lying on stones in the scorching sun, 6 arrested
पीड़ित को पेड़ से खोलती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बारां जिले में एक पिता के बेटी को ससुराल न भेजने पर बेटी के ससुराल वालों ने पिता का अपहरण कर लिया और उसे अगवा कर पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश ले गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेटी को ससुराल न भेजने पर उसके ससुराल वालों ने बेटी के पिता का बारां से अपरहरण कराया और उसे एमपी के श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र के प्यारीपुरा गांव ले गए। यहां पीड़ित को आरोपियों ने नीम के पेड़ से बांधकर मारपीट की। बाद में तेज धूप में उसे पत्थरों पर लेटाकर पीटा गया। 
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीणा ने बताया कि 17 मई की रात को बारां जिले के बकनपुर गांव निवासी चतुर्भुज सहरिया का अहरण कर कुछ लोग मध्य प्रदेश ले गए थे। अपहरण की सूचना पर भंवरगढ़ थाना अधिकारी दलपत सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि आधा दर्जन लोग चतुर्भुज को गाड़ी में लेकर गए हैं। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र जैन पुलिसकर्मियों की टीम के साथ मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के प्यारीपुरा गांव पहुंचे। वहां चतुर्भुज नीम के पेड़ से बंधा हुआ था। उसे छुड़वाया गया। पुलिस ने 50 वर्षीय पूरण सहरिया और उसके दो बेटों पप्पू एवं धीरज व तीन अन्य परिजनों बाबू लाल, रामावतार, राजू को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed