फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan huge cache of weapons recovered on India-Pakistan border in Barmer intelligence agency active

Rajasthan: बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान की सरहद पर हथियारों का जखीरा बरामद, खुफिया एजेंसी एक्टिव

Fri, 17 Jan 2025 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 07:41 PM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को अवैध हथियार पकड़े हैं। इनमें चार ग्लॉक पिस्टल, आठ मैगजीन और 78 कारतूस हैं। बीएसएफ ने सर्चिंग अभियान के दौरान तारबंदी से कुछ दूर जमीन में गड़े हथियारों को बरामद किया।

विज्ञापन
Rajasthan huge cache of weapons recovered on India-Pakistan border in Barmer intelligence agency active
हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर से लगती भारत-पाकिस्तान सरहद पर बीजराड़ थानांतर्गत भभूते की ढाणी के पास बीएसएफ ने पाक से तस्करी से आए हथियारों के जखीरे को पकड़ा है। ये जखीरा रेत के धोरों के नीचे दबा हुआ मिला। बीएसएफ ने अपने विश्वस्त सूत्रों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन के माध्यम से तस्करी के हथियार बरामद करने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


गुरुवार देर रात की इस घटना के बाद सरहद की सुरक्षा को और ज्यादा चाक-चौबंद कर दिया गया है। बीएसएफ के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। इस सर्च ऑपरेशन में बीएसएफ को चार एमएम ग्लोक पिस्टल, आठ मैग्जीन और 78 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बीएसएफ ने हथियार बरामद कर अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम बीजराड़ क्षेत्र की सरहद पर बीएसएफ को हथियारों का जखीरा रेत के टीलों में दबे होने का इनपुट मिला। इसके बाद बीएसएफ की सर्च टीम स्नोफी डॉग और अपने विशेषज्ञों की टीम लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों से सघन पूछताछ की गई और पग मॉर्क और तस्करों की हलचल के अन्य निशान तलाशे गए। रात के अंधेरे में भभूते की ढाणी में बीएसएफ सर्च अभियान की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बीजराड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले सर्च अभियान के बाद आखिरकार बीएसएफ को हथियारों के जखीरे की बरामदगी में सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस से पहले बरामदगी से सकते में सुरक्षा एजेंसियां
गणतंत्र दिवस से महज दस दिन पहले बाड़मेर की सरहद पर हथियारों का जखीरा पकड़े जाने की घटना से सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई हैं। फिलहाल, इस घटना को अंजाम देने वाले तस्करों का पता लगाया जा रहा है और विशेष रूप से इस बात की भी छानबीन की जा रही है कि इसमें किसी स्थानीय ग्रामीण या बाहरी व्यक्ति की मिलीभगत तो नहीं। सुरक्षा एजेंसियों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, चूंकि कहीं तस्करी के हथियार गणतंत्र दिवस पर किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिहाज से तो पाकिस्तान से नहीं लाए गए हैं।


कड़ाके की सर्दी का फायदा उठाने की फिराक में रहता है पाक
आमतौर पर कड़ाके की सर्दी में कोहरे का फायदा उठाकर पाक से भारतीय सरहद पर तस्करी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जाता है। गुरुवार को भी बीजराड़ के भभूते की ढाणी एवं आसपास का इलाका कोहरे की जद पर था और तस्कर अपने नापाक इरादे में कामयाब रहे। हालांकि, बीएसएफ एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान जबरदस्त सर्दी में भी पूरी तरह अलर्ट रहते हैं और सरहद की सुरक्षा में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed