{"_id":"64e78fb7d0c22e249f06ca98","slug":"rajasthan-high-court-decision-elections-in-250-bar-associations-will-be-held-on-single-day-in-december-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 250 बार एसोसिएशन में दिसंबर में एक ही दिन होंगे चुनाव, राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 250 बार एसोसिएशन में दिसंबर में एक ही दिन होंगे चुनाव, राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला
Thu, 24 Aug 2023 10:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:43 PM IST
सार
हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक बार एसोसिएशन चुनाव दिसंबर में होंगे। महीने के दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को वोटिंग होगी और शनिवार को वोटों की गिनती की जाएगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश में बार एसोसिएशन के चुनाव एक ही दिन कराने का निर्णय लिया है। प्रदेश के सभी 250 रजिस्टर्ड बार एसोसिएशन के चुनाव दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होंगे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक दिसंबर महीने के दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को वोटिंग होगी और शनिवार को वोटों की गिनती की जाएगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायाधीश एजी मसीह की डिविजनल बेंच ने गुरुवार को मामले पर सुनवाई करते हुए यह फैसला किया। सुनवाई में बार कांउसिल ऑफ राजस्थान से पूछा गया कि क्या BCR प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन में एक ही दिन तय कर चुनाव कराने की मंशा रखती है।
विज्ञापन
इस पर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एडवोकेट प्रतीक कासलीवाल ने कोर्ट को बताया कि साल 2013 में नियम भी बनाए गए थे। जिसे लेकर बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। वर्ष 2017 में हाईकोर्ट ने बीसीआर के नियम रद्द कर दिए थे। उन्होंने बताया कि सभी बार एसोसिएशन के संविधान अलग अलग हैं। ऐसे में बीसीआर के नियम उन सभी पर थोपे नहीं जा सकते हैं। उन्होंने हाईकोर्ट से ही आग्रह किया कि वे ही इस पर कोई फैसला करें।
विज्ञापन
एक ही बार में कर सकते हैं वोट कास्ट
दी बार एसोसिएशन ऑफ जयपुर के चुनाव भी 28 अगस्त को होने थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ये चुनाव एक बोर्ड, एक बार के नियम के तहत कराए जा रहे थे। नियमों के तहत एक वकील एक बार में ही वोट कर सकता है, यानी किसी वकील ने किसी एक बार में वोट कास्ट किया है, तो वह दूसरी बार में वोटिंग नहीं कर सकता है।
1 लाख 4 हजार के करीब एकवोकेट्स बीसीआर में रजिस्टर्ड हैं
हाईकोर्ट ने इसके समाधान के लिए अब बार एसोसिएशन के चुनाव एक तारीख को ही कराने का फैसला किया। राजस्थान में 250 बार एसोसिएशन रजिस्टर्ड हैं। इसमें हाईकोर्ट, सेशन कोर्ट, आयोगों की बार समेत अन्य हैं। कुल 1 लाख 4 हजार के करीब एकवोकेट्स बीसीआर में रजिस्टर्ड हैं।