फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Hatred between husband and wife mother killed daughter by throwing her in water tank

Rajasthan: पति-पत्नी के बीच नफरत की भेंट चढ़ी मासूम, मां ने बेटी को पानी के हौद में फेंक कर मार डाला

Thu, 18 Jul 2024 02:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Jul 2024 02:13 PM IST
सार

नागौर जिले में डेगाना के ग्राम चुई में मुन्नी देवी द्वारा अपनी बेटी भावना को पानी के हौद में फेंक कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Hatred between husband and wife mother killed daughter by throwing her in water tank
मृतक मासूम के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर में डेगाना के ग्राम चुई में छह साल की बच्ची की मां द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस और डेगाना विधायक अजय सिंह की समझाइश पर परिवारजन शव ले जाने को तैयार हुए। मामले में विधायक अजय सिंह किलक ने कहा, मामले की जांच होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक भावना के दादा शंकरलाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि पोती भावना पुत्री सुरेश जाट निवासी चुई को उसकी माता ने मंगलवार की अलसुबह, जब घरवाले सभी बाहर थे, तब टांक कर में फेंक कर मार दिया। वह उस समय सुबह जल्दी पांच बजे उठकर शौच करने के लिए बाहर गया था और बच्ची अपनी दादी के पास थी। बाद में दादी भी उठकर भैंस का दूध निकालने के लिए बाहर निकल गई। इसी दौरान उसकी मां मुन्नी जाट ने देखकर भावना को घर में बने हौद में गिरा दिया। घर वाले वापस आने पर जब भावना खाट पर नहीं मिली तो पूछताछ की गई। काफी देर बाद में सबको पूछने के बाद में मां मुन्नी ने बताया कि मैंने ही भावना को टांके में गिरा दिया।
विज्ञापन


दादा ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि पिछले चार पांच-महीने से मुन्नी देवी अपने पीहर तरनाऊ डेहरोली गई हुई थी। जो सात दिन पहले वह ससुराल चुई ग्राम में आई और लगातार सबको परेशान करती रहती थी। उसके बाद में मंगलवार को उसने बिना बताए बच्ची को मौका देखकर हौद में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को डेगाना अस्पताल पुहंचाया, जंहा पर चिकित्सकों ने उसका पोस्टमॉर्टम कर दिया। लेकिन घर वालों ने बालिका भावना का शव लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम सूचना रिपोर्ट में दर्ज नामजद लोगों से पूछताछ करने की मांग रखी, जिस पर परिवार जन सुबह तक शव को नहीं उठाए और कहा कि हमारी मांग है कि फोन से जिन लोगों से बात की थी, उन्हें बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की जाए। उसके बाद ही हम शव को उठाएंगे। शक की सुई डावोली निवासी मुन्नी देवी के बुआ के भाइयों की ओर बताई जा रही है, जिनसे पूछताछ करने की मांग की है। रिपोर्ट में दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग के बाद ही शव उठाने को लेकर राजी हुए।

पुलिस ने मासूम की हत्यारिन माता मुन्नी देवी जाट को थाने लाकर बैठाया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मुझे मेरे ससुराल वाले रात-दिन परेशान करते रहते थे। तंग होकर उसने भावना को टांक में फेंक दिया और हत्या करना का जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी माता मुन्नी देवी पांच महीने की गर्भवती है।


डेगाना डिप्टी रामेश्वर लाल सहारण ने कहा, भावना के दादा शंकरलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें उसकी बेटे सुरेश की पत्नी मुन्नी देवी ने अपनी बेटी भावना को हौद में फेंक कर हत्या कर दी है और अन्य दो नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच का उनको भरोसा दिलाया है। मामले में परिजनों ने शव को ले जाने को राजी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed