फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan gram panchayat election 2020 Voting for 1,028 gram panchayats in the second phase

राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 1,028 ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग जारी

Sat, 03 Oct 2020 03:44 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
rajasthan gram panchayat election 2020 Voting for 1,028 gram panchayats in the second phase
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शनिवार सुबह शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत 18.79 दर्ज किया गया। प्रदेश में 21 जिलों में 1,028 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी है। 
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्याम राजपुरोहित ने कहा कि पंच और सरपंच का चुनाव सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगा। 



राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत 18.79 था। 

उन्होंने कहा, "चुनावों को कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। चेहरे में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग तो सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है।" उन्होंने कहा कि मतदान के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मतदान पूरी हो जाने के बाद वोटों की गिनती होगी।

ग्राम पंचायतों में 34.06 लाख मतदाता हैं जहां दूसरे चरण में मतदान हो रहा है।

पहले चरण का मतदान 28 सितंबर को 947 ग्राम पंचायतों में हुआ था।

तीसरे चरण का मतदान 6 अक्टूबर को और चौथा चरण 10 अक्टूबर को होगा।

कुल मिलाकर राज्य में 3,848 ग्राम पंचायतों में चार चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed