{"_id":"618a96eb582c1b46c04ca047","slug":"rajasthan-govt-will-reduce-vat-on-fuel-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: लोगों के लिए राहत की खबर, पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने को राजी हुए सीएम गहलोत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: लोगों के लिए राहत की खबर, पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने को राजी हुए सीएम गहलोत
Tue, 09 Nov 2021 09:27 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, जोधपुर
पीटीआई, जोधपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 09 Nov 2021 09:27 PM IST
सार
जोधपुर के एक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि जब सभी राज्यों ने कीमतें कम कर दी हैं तो हमें भी इनमें कटौती करनी होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में पेट्रोल और डीजल से वैट हटाने पर राजी हो गए हैं। गहलोत ने मंगलवार को कहा कि हमारी सरकार अन्य राज्यों की तरह यहां भी पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाएगी। इस घोषणा के कुछ घंटों पहले ही गहलोत ने कोविड महामारी के चलते फंड की कमी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) को और कम करने की गुहार लगाई थी।
केंद्र ने घटाए थे दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बाद आम आदमी को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने तीन नवंबर को पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: पांच और 10 रुपये कम किए थे। इसके अलावा कई राज्यों समेत कांग्रेस शासित पंजाब में भी इनकी कीमतों पर वैट में कमी की गई थी। इसके बाद से ही राजस्थान सरकार पर भी इसे लेकर दबाव था।
इस मुद्दे पर सियासत तब और गहरा गई थी जब पंजाब सरकार ने एक विज्ञापन में दावा किया था कि यहां ईंधन की कीमतें दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से कम हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के एक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब सभी राज्यों ने कीमतें कम कर दी हैं तो हमें भी इनमें कटौती करनी होगी।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा, 'हमारी सरकार भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी करके राज्य में आम आदमी को राहत देगी।' हालांकि, पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी को लेकर केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर बड़े कर लगाकर लोगों को लूटा है और अब वह छोटी सी राहत दे रहे हैं। उन्हें एक्साइज ड्यूटी में और कमी करनी चाहिए।