फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan govt will reduce VAT on fuel: Gehlot

राजस्थान: लोगों के लिए राहत की खबर, पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने को राजी हुए सीएम गहलोत 

Tue, 09 Nov 2021 09:27 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, जोधपुर
पीटीआई, जोधपुर Published by: Amit Mandal Updated Tue, 09 Nov 2021 09:27 PM IST
सार

जोधपुर के एक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि जब सभी राज्यों ने कीमतें कम कर दी हैं तो हमें भी इनमें कटौती करनी होगी।
 

विज्ञापन
Rajasthan govt will reduce VAT on fuel: Gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में पेट्रोल और डीजल से वैट हटाने पर राजी हो गए हैं। गहलोत ने मंगलवार को कहा कि हमारी सरकार अन्य राज्यों की तरह यहां भी पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाएगी। इस घोषणा के कुछ घंटों पहले ही गहलोत ने कोविड महामारी के चलते फंड की कमी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) को और कम करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


केंद्र ने घटाए थे दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बाद आम आदमी को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने तीन नवंबर को पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: पांच और 10 रुपये कम किए थे। इसके अलावा कई राज्यों समेत कांग्रेस शासित पंजाब में भी इनकी कीमतों पर वैट में कमी की गई थी। इसके बाद से ही राजस्थान सरकार पर भी इसे लेकर दबाव था।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर सियासत तब और गहरा गई थी जब पंजाब सरकार ने एक विज्ञापन में दावा किया था कि यहां ईंधन की कीमतें दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से कम हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के एक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब सभी राज्यों ने कीमतें कम कर दी हैं तो हमें भी इनमें कटौती करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा, 'हमारी सरकार भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी करके राज्य में आम आदमी को राहत देगी।' हालांकि, पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी को लेकर केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर बड़े कर लगाकर लोगों को लूटा है और अब वह छोटी सी राहत दे रहे हैं। उन्हें एक्साइज ड्यूटी में और कमी करनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed