{"_id":"8cb9ece64d415c979ef53a4b078e7645","slug":"rajasthan-govt-to-present-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के बजट में बड़ी घोषणाएं संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के बजट में बड़ी घोषणाएं संभव
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 20 Feb 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरूवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट विधानसभा में पेश करेगी। सरकार की पिछले दो महीने से चल रही तैयारियों को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि बजट के दौरान कुछ विशेष लोक लुभावनी घोषणाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को देखते हुए फिलहाल चार महीनों के लिए लेखानुदान ही विधानसभा में रखा जाएगा।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि आमजन और कर्मचारियों के लिए कुछ अच्छी घोषणाएं हो सकती हैं।
इसके तहत प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए एक परीक्षा, अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में महाराणा प्रताप बटालियन, पुलिस कल्याण बोर्ड का गठन, किसानों को खेती के लिए एक फीसदी की दर से कृषि ऋण और गांवों में चौबीस घंटे घरेलू बिजली की सप्लाई सहित विभिन्न घोषणा हो सकती हैं।
विज्ञापन
इसके तहत सभी विभागों से चार माह के लिए खर्च की जाने वाली राशि का हिसाब मांगा गया। इस आधार पर ही सरकार लेखानुदान सदन में रखेगी।