{"_id":"5c686bb7bdec22738563ec26","slug":"rajasthan-government-raises-the-amount-to-be-given-to-the-martyrs-from-25-to-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान सरकार ने शहीदों को दी जाने वाली राशि को 25 से बढ़ाकर 50 लाख किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान सरकार ने शहीदों को दी जाने वाली राशि को 25 से बढ़ाकर 50 लाख किया
Sun, 17 Feb 2019 01:29 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार ने पुलवामा आतंकी हमले में प्रदेश के पांच शहीद परिवारों के लिए सहायता राशि 25 से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी है। राज्य सरकार ने शहीद हुए जवानों के आश्रितों के लिए सहायता पैकेज को संशोधित कर दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी कि इससे पहले शहीद के परिजनों को 25 बीघा जमीन, हाउसिंग बोर्ड का मकान या 25 लाख रुपये नकद देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
लेकिन अब शहीद का परिवार कुल 50 लाख रुपये नकद या 25 लाख रुपये नकद के साथ इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 25 बीघा भूमि या 25 लाख रुपये नकद के साथ राजस्थान आवासन मंडल के एक आवास का विकल्प चुना जा सकता है। इसके साथ पहले की तरह ही शहीद के परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी, बच्चों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति तथा माता-पिता को तीन लाख रुपये की सावधि जमा का लाभ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहीद की पत्नी व आश्रित बच्चों और शहीद के माता-पिता को राजस्थान रोडवेज की डीलक्स एवं साधारण बसों में निशुल्क यात्रा पास की सुविधा भी दी जाएगी। प्रदेश में एक विद्यालय, अस्पताल या अन्य सार्वजनिक स्थान का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाएगा।
विज्ञापन