{"_id":"63764be238ca693298160091","slug":"rajasthan-government-minister-shakuntala-tongue-slipped-says-opposition-to-bharat-jodo-yatra-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस सरकार की मंत्री बोलीं- देश में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध, जानें क्यों कह गईं यह बात?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस सरकार की मंत्री बोलीं- देश में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध, जानें क्यों कह गईं यह बात?
Thu, 17 Nov 2022 08:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:56 PM IST
सार
उद्योग मंत्री शकुंतला रावत गुरुवार को जोधपुर पहुंची थीं। सर्किट हाउस में मंत्री रावत मीडिया से बात कर रही थीं। पत्रकारों ने उनसे भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों और उसके विरोध को लेकर सवाल किए। इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री शकुंतला रावत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत गुरुवार को जोधपुर में थीं। इस दौरान मीडिया ने उनसे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का पूरे देश में विरोध हो रहा है। हालांकि, अगले ही पल उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और फिर मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी जहां भी जा रहे हैं, वहां यात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं और बड़े-बूढ़े सभी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसर उद्योग मंत्री शकुंतला रावत गुरुवार को रीको की ओर से आयोजित एक पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए जोधपुर पहुंची थीं। सर्किट हाउस में मंत्री रावत मीडिया से बात कर रही थीं। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों और उसके विरोध को लेकर सवाल किए। विरोध को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए उनकी जुबान फिसल गई।
विज्ञापन
बाद में मंत्री ने संभलकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का विरोध नहीं कर रहा है। जो लोग विरोध की बातें कह रहे हैं वह अपनी राय तो रख ही सकते हैं। देश देश स्वतंत्र है, कोई भी व्यक्ति विरोध कर सकता है। सभी को इसका अधिकार है, लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध कहीं भी नहीं है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि देश की जनता केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों से परेशान है। लोग भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन कर रहे हैं। राहुल गांधी के साथ लाखों लोगों की भीड़ जुट रही है।