{"_id":"5fc12e1995a97b073229a9ea","slug":"rajasthan-government-issues-citizenship-certificates-to-30-pakistani-migrants-in-nov","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 विस्थापित पाक नागरिकों को राजस्थान सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से दी भारतीय नागरिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 विस्थापित पाक नागरिकों को राजस्थान सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से दी भारतीय नागरिकता
Fri, 27 Nov 2020 10:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : फाइल
राजस्थान सरकार ने नवंबर महीने में पाकिस्तान से विस्थापित 30 लोगों को भारतीय नागरिकता पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किए।
विज्ञापन
गृह विभाग के शासन सचिव एन. एन. मीना ने बताया कि इन 30 पाक विस्थापितों में 17 पाली, आठ अजमेर और पांच बाड़मेर जिले में रह रहे हैं। इसी प्रकार जनवरी, 2019 से नवम्बर, 2020 तक की अवधि में कुल 216 पाक नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र ऑनलाइन ही जारी किए जाने हैं।