{"_id":"5e3b391b8ebc3ee59555f628","slug":"rajasthan-government-instructs-seller-give-free-helmets-to-bike-buyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान सरकार ने बाइक खरीदारों को मुफ्त हेलमेट देने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान सरकार ने बाइक खरीदारों को मुफ्त हेलमेट देने का दिया निर्देश
Thu, 06 Feb 2020 03:22 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 06 Feb 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
- फोटो : फेसबुक
राजस्थान सरकार ने वाहन निर्माताओं को राज्य में दोपहिया खरीदारों को मुफ्त में हेलमेट देने का निर्देश दिया है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, प्रत्येक दोपहिया वाहन की खरीद पर खरीदारों को पहली अप्रैल से एक हेलमेट मुफ्त दिया जाएगा। राज्य सरकार ने निर्माता कंपनियों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
मंत्री ने इस संबंध में ऑटोमोबाइल डीलरों और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। खाचरियावास ने कहा, सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत को रोकना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन