फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Ghanshyam Tiwari says wind of Congress is closed Sankalp Yatra has blown away wind of BJP

Rajasthan: घनश्याम तिवाड़ी बोले- कांग्रेस की हवा बंद, परिवर्तन संकल्प यात्रा ने BJP की हवा जोरो से बहा दी

Mon, 11 Sep 2023 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 10:57 PM IST
सार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान स्वागत सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस की हवा बंद हो चुकी है। अब परिवर्तन संकल्प यात्रा ने प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी की हवा जोरो से बहा दी है। इसमें कोई दो राय नहीं कि साल 2023 की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों की संख्या एक स्कॉर्पियो कार में सीमित होकर रह जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan Ghanshyam Tiwari says wind of Congress is closed Sankalp Yatra has blown away wind of BJP
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की जनता पांच साल में जमकर प्रताड़ित हुई, लेकिन अब जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुछ दिनों में आचार संहिता लगने वाली है। सरकार के दिन पूरे हो ही चुके हैं और अब 2023 विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार आने वाली है। यह बातें पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने चित्तौड़गढ़ में परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान स्वागत समारोह के संबोधन के दौरान कही।

विज्ञापन


तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ने खींचतान में पूरे पांच साल निकाल दिए। एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट को निकम्मा नकारा और गद्दार कहते हैं। दूसरी तरफ इन्हीं के नेता राहुल गांधी सचिन पायलट को अपनी पार्टी की पूंजी बताते हैं। उसका सीधा अर्थ हुआ कि अशोक गहलोत की कांग्रेस पार्टी नाकारा और निकम्मी है। सचिन पायलट राजस्थान की जनता के हितों के लिए कभी लड़े ही नहीं, उन्हें तो केवल अपनी सत्ता के लिए लड़ना था और वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरे थे। लेकिन वह भी दिखावटी निकाली और अब जब युवा उनसे पेपर लीक भ्रष्टाचार पर सवाल पूछ रहे हैं तो वह नदारद हो चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार शुरू से ही भ्रष्टाचार और कुप्रशासन से घिरी रही, सचिन पायलट ने भी कई बार अपनी सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट की लड़ाई की पराकाष्ठा हो चुकी है, अब दोनों ही मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सत्ता की चाबी पायलट की बजाय भारतीय जनता पार्टी को सौंप कर जाएंगे। स्थानीय मुद्दों पर बोलते हुए तिवाड़ी ने कहा कि बेगूं के कांग्रेस विधायक बजरी माफिया बन चुके हैं। सोना लूटने, चांदी लूटने, हीरे जवाहरात लूटते हुए सुना था, राजस्थान में बजरी लूटी जा रही है और यहां के विधायक बजरी माफिया को संरक्षण देते हैं। यह हालत राजस्थान में है, राजस्थान के कांग्रेस विधायक मिनी मुख्यमंत्री बनकर जागीरदार बन लूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घनश्याम तिवाडी ने कहा कि कांग्रेस सरकार कहती थी कि राम मंदिर बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे और यदि राम मंदिर बनेगा तो खून की नदियां बहेंगी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनने जा रहा है। 21 जनवरी 2024 तक रामलला विराजमान हो जाएंगे और एक मक्खी भी नहीं मरी। आज कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाने से महिलाओं में खुशी है, वह नहीं चाहते कि वहां पर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की वापसी हो। आज भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और जो कॉरिडोर बनाया गया उसकी शशि थरूर ने सराहना की। 


साल 1962 में कांग्रेस की सरकार के रहते सैनिकों को संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए और सेना को सक्षम नहीं बनाया गया। उसके चलते 1962 में सेना की हार हुई और तिब्बत चीन के कब्जे में गया। यह परिवर्तन संकल्प यात्रा हमारी सामूहिक एकता का परिचय दे रही है। राजस्थान के चारों कोनों से निकाली जा रही इस यात्रा को सभी दिशाओं में सभी जिलों में, गांवों में जोरदार समर्थन मिल रहा है। यह भाजपा की एकता को दर्शाता है और भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक तिहाई बहुमत के साथ जीतकर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed