{"_id":"60b559be441d7b7c0d296201","slug":"rajasthan-gang-rape-of-a-scheduled-caste-woman-in-a-village-in-nagaur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नागौर जिले के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नागौर जिले के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला से सामूहिक दुष्कर्म
Tue, 01 Jun 2021 03:18 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 01 Jun 2021 03:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के नागौर जिले के एक गांव में अनूसूचित जाति की एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले में उसी गांव के तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
मकराना थाना प्रभारी रोशनलाल ने बताया कि 24 मई को क्षेत्र निवासी एक विवाहिता अपनी बहन के साथ दैनिक क्रिया के लिए गई थी। आरोप है कि तभी देवकरन गुर्जर और उसके दो साथियों ने विवाहिता को जान से मारने की धमकी देकर ट्रैक्टर से एक सुनसान जगह ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मामले में पीड़िता ने रविवार को तहरीर दी, जिसके आधार पर देवकरन समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन