{"_id":"5e65028c8ebc3eeb69467908","slug":"rajasthan-four-doused-with-petrol-and-set-afire-by-eight-others-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर में चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकानेर में चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, एक की हालत गंभीर
Sun, 08 Mar 2020 08:04 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 08 Mar 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Fire Shimla
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के बीकानेर में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां नोखा के पास कुछ उपद्रवियों ने चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक एक की हालत बेहद गंभीर है और बाकी लोग भी बुरी तरह से झुलस गए हैं।
विज्ञापन
बीकानेर के एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि यह घटना नोखा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुई है। 7—8 लोगों ने जीप से लोगों का पीछा किया और उन पर उनके वाहन समेत पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
हालांकि पीड़ित मुश्किल से वाहन से निकल गए, लेकिन वे सड़क पर गिर गए। बाद में आसपास से गुजरने वाले लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। इन चारों में से दो शांति लाल और अजित सिंह गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस के अनुसार यह मामला पहली नजर में पुरानी रंजिश का लगता है। पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन